• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया 8 सीसी सड़कों का लोकार्पण, स्थानीय लोगों को आवागमन की मिलेगी बेहतर सुविधा

Cabinet Minister Zoraram Kumawat inaugurated 8 concrete roads, providing better transportation facilities to local residents - Pali News in Hindi

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्ष-2024-25 की बजट घोषणा के तहत पाली जिले के तख्तगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 8 करोड़ रुपए की लागत से बनी कुल 8 सीसी सड़कों का सोमवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने लोकार्पण किया। इस दौरान कुमावत ने कहा कि सड़क विकास, सुविधा और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। इन सीसी सड़कों के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को जल जमाव तथा कीचड़ से छुटकारा मिलेगा और आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ रुपए की लागत से करीब 1.66 किमी. लंबी कुल 8 सीसी सड़कें बनाई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कुमावत ने जिले की तख्तगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत कुल 117 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपए की राशि के चेक भी वितरित किए। साथ ही उन्होंने नगरपालिका की ओर से जारी किसान सेवा केंद्र का पट्टा भी सहायक कृषि अधिकारी को सौंपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cabinet Minister Zoraram Kumawat inaugurated 8 concrete roads, providing better transportation facilities to local residents
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pali, chief minister bhajanlal sharma, mla zoraram kumawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved