• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तिहरे हत्याकांड में जमानत से फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से थी तलाश

Accused absconding from bail arrested in triple murder case, was wanted for 5 years - Pali News in Hindi

पाली। तखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर पिचावा गांव के तिहरे हत्याकांड में 5 साल से फरार चल रहे आरोपी छैल सिंह पुत्र वरदी सिंह निवासी वराडा थाना बरलूट जिला सिरोही को बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ तखतगढ़ कैलाशदान ने बताया कि वर्ष 2017 में ग्राम पिचावा के माताजी मंदिर में हुए तिहरे हत्याकांड तथा डकैती की घटना में अभियुक्त पारसमल तथा अन्य 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया गया था। अभियुक्त छैल सिंह वर्ष 2019 में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कोर्ट से स्टैंडिंग वारंट भी जारी किए हुए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा हार्डकोर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान में थाना तख्तगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी छैल सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।
स्थाई वारंटी छैल सिंह नकबजनी एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों में लिप्त रहा है और थाना बरलूट पका हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना तखतगढ़ के हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, पदमाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, सावलाराम और साइबर सेल पाली के कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused absconding from bail arrested in triple murder case, was wanted for 5 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pali, takhatgarh police, major action, arrested, accused, chhail singh, vardi singh\s son, varada police station, barlut district, sirohi, absconding, five years, triple murder case, pichawa village, crime news in hindi, crime news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved