• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डांगावास में पीड़ितों के बीच पहुँचे टीकाराम जूली ने पूछा आरोपी बरी हो गए तो दलितों की हत्याएं किसने की?

Tikaram Julie, who reached among the victims in Dangavas, asked, if the accused were acquitted, then who killed the Dalits? - Nagaur News in Hindi

खास खबर। डांगावास (मेड़ता) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने डांगावास स्थित चर्चित 2015 हत्याकांड के प्रभावित परिवारों से मंगलवार को मेघवालों के मोहल्ले में मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
11 वर्षों के लंबे और वेदनापूर्ण इंतजार के बाद विशेष न्यायालय द्वारा आए फैसले के पश्चात जूली ने कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट चुके हैं और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि परिजनों ने न्यायालय में गवाही और बयान बदलने के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता और न्याय व्यवस्था के सामने यह यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि यदि कानून की नज़र में सभी आरोपी बरी हो चुके हैं, तो डांगावास के उस भयावह और दर्दनाक हत्याकांड को आखिर अंजाम किसने दिया था?
इस मुलाकात के बाद टीकाराम जूली ने सीधे तौर पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा जा यह जघन्य हत्याकांड हुआ था तब 2015 में भी भाजपा सरकार थी और आज 11 साल बाद जब मामले के तमाम आरोपी बरी हो गए हैं, तब भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है। उन्होंने कहा कि यह पूरी क्रोनोलॉजी साफ दर्शाती है कि भाजपा सरकार न तो दलितों, शोषितों और पीड़ितों की रक्षा करने में सक्षम है और न ही उन्हें न्याय दिलाने की नीयत रखती है। लचर व्यवस्था के कारण आज पीड़ितों को इंसाफ से महरूम होना पड़ा है।
नेता प्रतिपक्ष ने तत्कालीन सरकार द्वारा किए गए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त सरकार ने प्रभावित परिवारों को संविदा पर नौकरी, आर्थिक सहायता तथा सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। जूली ने वर्तमान सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए इन सभी वादों को बिना किसी देरी के तत्काल पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tikaram Julie, who reached among the victims in Dangavas, asked, if the accused were acquitted, then who killed the Dalits?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully dangawas merta visit, tikaram jully leader of opposition dangawas nagaur, dangawas dalit massacre merta court verdict, tikaram jully meghwal basti dangawas nagaur visit, tikaram jully congress leader merta dangawas news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved