• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब मुस्लिम वोटों को साध रहे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल

Now Nagaur MP Hanuman Beniwal is seeking Muslim votes - Nagaur News in Hindi

नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने शेरानी आबाद गांव में तहरीक उल्मा ए हिंद के तहत बनाई गई आईक्यू स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। कहा-तालीम से ही सर्वागीण विकास संभव है। कोरोनाकाल में केंद्र ने दो साल का सांसदो का बजट लेप्स कर दिया। लेकिन, उन्होंने विकास कार्यों को करवाने में कोई कमी नही रखी। अपने सांसद कोष से इस संस्था ने 10 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। बेनीवाल ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी आमजन और किसानों को लगातार तंग कर रहे हैं। झूठी शिकायत के आधार पर वीसीआर भरी जाती है। भरी हुई वीसीआर का न्यूनतम राशि लेकर निस्तारण करने की मंशा सरकार की भी रहती है। इसलिए विद्युत विभाग के थानों को अब बंद कर देना चाहिए। मुस्लिम समाज हमारे साथ आएः
सांसद ने कहाकि मुस्लिम और अनुसूचित जाति के लोगों के वोटो का बहुत बड़ा योगदान सरकार बनाने में था। लेकिन, कांग्रेस हो या भाजपा। दोनों ने हमेशा इन वर्गों के साथ छल किया है। ऐसे में मुस्लिम समाज अगर आरएलपी के साथ आ जाए तो 100 से अधिक सीटें विधानसभा चुनाव में आ जाएंगी। उन्होंने जाट, मुस्लिम, मेघवाल, माली और मीणा समाज का जिक्र करते हुए कहा जेएमएम के गठजोड़ से राजस्थान की सत्ता में आम अवाम की भागीदारी संभव है। सांसद ने डीडवाना क्षेत्र में जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now Nagaur MP Hanuman Beniwal is seeking Muslim votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nagaur, mp hanuman beniwal, muslim votes, rlp, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved