डेगाना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प चार प्रमुख जातियों महिला, युवा, किसान और मजदूर को सशक्त कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके जरिए महिलाएं अपने साथ अपने परिवार का भी उत्थान करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को डेगाना के तिलानेश गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए परिवर्तन की जानकारी ली और सुझाव भी प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अन्य महिलाओं को भी जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों के संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनाकर महिलाओं के सम्मान और गरिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना के जरिए करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार आया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए आवास उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी से जुड़ी महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार डेयरी के माध्यम से पशुपालकों को 5 रुपये प्रति लीटर अनुदान प्रदान कर रही है। साथ ही, राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, लखपति दीदी योजना के तहत मात्र डेढ़ प्रतिशत ब्याज दर पर डेढ़ लाख तक का ऋण उपलब्ध कराकर महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त करने के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इसी कड़ी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है, जिससे सरकार की योजनाओं एवं निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य को मजबूत एवं सुरक्षित करने की दिशा में मा वाउचर योजना जैसी पहल शुरू की गई, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जैसी सेवा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठजनों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, आस्था का सम्मान करते हुए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा जैसी योजनाएं भी संचालित की कर रही है।
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक अजय सिंह किलक, लक्ष्मण राम कलरू, रेवंतराम डांगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री से संवाद, सरकार का आभार
पहले मेरे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। राजीविका से जुड़ने के बाद मैंने सिलाई का काम शुरू किया। इसके बाद मुझे कलस्टर मैनेजर बनाया गया। अब मेरी वार्षिक आय करीब सवा लाख रुपये है। मुझे लखपति दीदी बनाकर सशक्त करने और समाज में अपनी अलग पहचान दिलाने के लिए मैं सरकार की आभारी हूं।
- नीरू सोलंकी, कलस्टर मैनेजर
मेरे पति की आय कम होने के कारण घर चलाना मुश्किल था। लेकिन राजीविका से जुड़ाव मेरी उन्नति का आधार बना। शुरुआत में मैंने छोटा व्यवसाय शुरू किया, जिसमें मेरे पति ने भी पूरा सहयोग किया। धीरे-धीरे हमारी आय बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी। आज हमारी सालाना आय लगभग ढाई लाख रुपये है।
- अनिता गौड़, लखपति दीदी
राजीविका से जुड़ने के बाद मेरे जीवन को नई दिशा और पहचान मिली। प्रशिक्षण प्राप्त कर मैं पशु सखी बनी। आज मेरे पास चार भैंसें और एक इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन है। पशुपालन और सिलाई कार्य से मुझे हर महीने लगभग 40 हजार रुपये की आय हो रही है। इससे ना केवल मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी मिला है।
- कमला, पशु सखी
एक समय था जब हमारा स्वयं सहायता समूह किराए के भवन से संचालित होता था। राज्य सरकार के सहयोग से आज हमारा अपना भवन है, जिसने हमारे काम को नई पहचान और नई दिशा दी है। वर्तमान में 30-40 महिलाएं हमारे समूह से जुड़कर जूट के बैग, खिलौने और अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं। लगभग ढाई लाख रुपये की मासिक आय के साथ यह समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है।
- माया, उद्यमी
कभी हमारे घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। सरकार की योजनाओं से आवास और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं मिलीं। राजीविका से जुड़कर प्लास्टर को-ऑर्डिनेटर बनी और आज गांव में बर्तन बैंक का संचालन कर रही हूं। स्वयं सहायता समूह से तीन बार ऋण मिला, जिसने मुझे आत्मनिर्भर बनाया। अब मैं अन्य महिलाओं को भी समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की राह दिखा रही हूँ।
- राधा देवी, बर्तन बैंक संचालक
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में रानी मुखर्जी को मिला सम्मान, मेरे किरदारों ने मुझे बेहतर इंसान बनाया
कैनेडियन ओपन: इगा स्वियाटेक ने जीता महिला एकल का खिताब, एलेना रायबाकिना 6-2, 6-3 से हारीं
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' ने पूरे किए 11 साल, जैकी श्रॉफ ने शेयर किए फिल्म के खास पल
हरियाली अमावस्या पर बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार, हरी भांग और बेलपत्र की माला से सजे देवाधिदेव
सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल के नियम और धार्मिक महत्व
व्यवस्था बदलनी है तो पहले खुद बदलें, सुभाष घई का संदेश-माता-पिता बच्चों पर भरोसा करें
MRI की टेंशन में भी ₹760 के बेन्नी डोसे का स्वाद, कुब्रा सैत ने दिखाया अपना भागदौड़ से भरा दिलचस्प मुंबई डे
श्री अमर हरी सीतल धाम में 40 दिवसीय चालिहा साहिब अनुष्ठान शुरू, मनाया जा रहा श्रीचंद्र भगवान का 532वां जन्मोत्सव
केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान
रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान, शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि
राशिफल: हरियाली अमावस्या पर जानें अपनी राशि का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
अनुपम खेर ने बुजुर्गों के सम्मान पर दिया जोर, कहा- युवाओं के पास रफ्तार, बड़ों के पास तजुर्बा
13 अगस्त का पंचांग : सावन की प्रतिपदा पर गुरुवार का संयोग, जानिए शिव-विष्णु की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
मयूरी कांगो : आईआईटी छोड़ 90 के दशक में बनीं नेशनल क्रश, फिल्मों को अलविदा कह बनीं कॉरपोरेट दुनिया में बड़ी शख्सियत
राशिफल 13 अगस्त : आज इन राशियों के बनेंगे काम, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
शिल्पा शिरोडकर ने जॉनी लीवर को बताया 'सबसे खास', बोलीं- 'आपके जादू और हंसी के बिना अधूरा है सिनेमा'
'वी गॉट यू गर्ल' का ट्रेलर आउट, दोस्ती-स्टाइल और सपोर्ट का परफेक्ट कॉम्बो 18 अगस्त को होगा रिलीज
करिश्मा कपूर ने बताया 'महबूब मेरे' का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं
विकसित भारत की दिशा में जाने का महामार्ग है आत्मनिर्भर भारत : प्रधानमंत्री

स्वतंत्रता दिवस 2026 : लालकिले से वंदे मातरम की 150 साल पुरानी विरासत को सलामी, 2500 कैडेटों ने बनाई विशाल आकृति

स्वतंत्रता दिवस 2026 : लालकिले पर पहली बार वंदे मातरम का सामूहिक गायन, हेलीकॉप्टर ने झंडा लेकर भरी आसमान में उड़ान
राशिफल 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस पर किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानिए मेष से मीन तक भविष्यफल
करिश्मा कपूर ने बताया 'महबूब मेरे' का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं
मयूरी कांगो : आईआईटी छोड़ 90 के दशक में बनीं नेशनल क्रश, फिल्मों को अलविदा कह बनीं कॉरपोरेट दुनिया में बड़ी शख्सियत
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में रानी मुखर्जी को मिला सम्मान, मेरे किरदारों ने मुझे बेहतर इंसान बनाया
शिल्पा शिरोडकर ने जॉनी लीवर को बताया 'सबसे खास', बोलीं- 'आपके जादू और हंसी के बिना अधूरा है सिनेमा'
कंगना रनौत ने 'जेन-जी' पर अपनी टिप्पणी को लेकर दी सफाई
71 की उम्र में भी अनुपम खेर का फिटनेस जोश बरकरार, बोले-मेरे लिए वर्कआउट मेडिटेशन जैसा
अनु मलिक ने सुनाया कुमार सानू का किस्सा, कहा-गाना सुने बिना ही रिकॉर्ड कर देते थे
कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर
मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
घुटनों, कूल्हों और रीढ़ को मजबूत बनाता है भद्रासन, बरतें ये सावधानियां
केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान
खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल
नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
अनिल कपूर लेकर आ रहे 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट', कॉमन सेंस से जीत सकेंगे 1 करोड़ रुपए का इनाम
उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत
बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
रिलेशनशिप में किस समय आए पार्टनर के करीब, जरूरत से पहले लगाव देगा नुकसान
दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान
हर समय मीठा खाने का करता है मन, शरीर में हो सकती है ये गड़बड़ी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला
जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग
देखें आज 15/08/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope