• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गौ-रक्षा के नाम पर किसानों को परेशान करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : हनुमान बेनीवाल

Nagaur. Strict action should be taken against those who harass farmers in the name of cow protection: Hanuman Beniwal - Nagaur News in Hindi

नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गौ-भक्ति का झूठा चोला ओढ़कर पशुपालकों और किसानों को परेशान करने वाले तथाकथित संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परबतसर में आयोजित श्री वीर तेजा पशु मेले में किसानों के साथ हुई मारपीट की घटना को निंदनीय बताते हुए, उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल इसी मेले तक सीमित नहीं है, बल्कि नागौर और मेड़ता के प्रसिद्ध पशु मेलों में भी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। बेनीवाल ने कहा कि ये लोग खेती के लिए खरीदे गए बैलों को ले जाते समय भी किसानों को तंग करते हैं। उन्होंने कहा कि पशु मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इनके आयोजन से न केवल किसानों को आर्थिक लाभ मिलता है, बल्कि संस्कृति भी मजबूत होती है। लेकिन फर्जी गौ-भक्तों के कारण इन मेलों की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और यदि ऐसा ही चलता रहा, तो ये मेले इतिहास बनकर रह जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना
सांसद बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विधानसभा में कहा था कि वह खुद परबतसर के पशु मेले से मालगाड़ी में बैल लेकर आए थे। बेनीवाल ने सवाल उठाया कि क्या अब उन्हें इन मेलों में आए पशुपालकों के हितों की चिंता नहीं है? उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे फर्जी गौ-भक्तों पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष कानून बनाने की मांग की। उन्होंने भाजपा पर गायों के नाम पर वोट लेने और फिर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
'वास्तव में गौ-सेवा करनी है तो बेसहारा गायों की देखभाल करो'
बेनीवाल ने कहा कि हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान की 2,000 से अधिक गौशालाओं का 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान इसलिए अटका हुआ है, क्योंकि सरकार ने इसकी प्रक्रिया को जटिल बना दिया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा गायें और गौवंश चारे-पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने फर्जी गौ-भक्तों से कहा कि यदि उन्हें वास्तव में गायों की सेवा करनी है, तो वे सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों की देखभाल करें और उनके लिए चारे-पानी का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान करने से कुछ हासिल नहीं होगा।
डीजीपी से की बात, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
हनुमान बेनीवाल ने परबतसर प्रकरण को लेकर राजस्थान पुलिस के डीजीपी से भी फोन पर बात की है। उन्होंने डीजीपी से उन तथाकथित फर्जी गौ-भक्तों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में गंभीरता से कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने को कहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि पशु मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें बचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nagaur. Strict action should be taken against those who harass farmers in the name of cow protection: Hanuman Beniwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nagaur, strict action, harass farmers, cow protection, hanuman beniwal, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved