नागौर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में देश की सुरक्षा नीति में व्यापक और ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि हमारी आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर पाकिस्तान ने नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ वह होकर रहेगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री गुरुवार को नागौर जिले के मेड़ता में राव दूदाजी के मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि सदैव त्याग और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देती रही है। यहां पर घर-घर से फौजी देश की रक्षा के लिए सेना में जाते हैं। उन्होंने कहा कि राव दूदा जैसे वीर शिरोमणि का जीवन नई पीढ़ी के लिए आदर्श है। उनका पूरा जीवन शौर्य और पराक्रम का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि धर्म और न्याय की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे और उनके पराक्रम की गूंज राष्ट्र भक्ति का जोश भर देती है। राव दूदा का अर्थ है संकल्प, समर्पण, शक्ति और शौर्य। अश्व पर सवार दूदा जी की प्रतिमा हमें एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का संदेश देती है।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति— ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में बालाकोट स्ट्राइक तथा हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अद्भुत सैन्य क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में इंसाफ और इंसानियत पर विश्वास किया जाता है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित था, हमने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मन के होश उड़ा दिए। भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं है। भारत चुप बैठने वाला देश नहीं है। अगर हमारे नागरिकों पर हमला किया गया, तो घर में घुसकर मारेंगे। कोई सरहद हमें रोक नहीं सकती।
महिलाओं का सम्मान भारतीय सभ्यता की आत्मा—
केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘विकास भी और विरासत भी‘ की अवधारणा को लेकर काम कर रहे हैं। देश के जननायकों और महापुरुषों की शिक्षाओं एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल नारा नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की आत्मा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इसी भावना के अनुरूप महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ से लेकर महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा एवं संसद में देने का प्रावधान किया गया, लेकिन विपक्ष द्वारा इसे संसद में पारित नहीं होने दिया गया। यह बिल हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति का परिचायक है हम इसे लागू करवाने के लिए कृत-संकल्पित हैं।
राव दूदा के रणकौशल और पराक्रम से हम गौरवान्वित
युवा वीरों से प्रेरणा लेकर महान विरासत को आगामी पीढ़ी तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं का जो आधुनिकीकरण हुआ है, उससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को रक्षा क्षेत्र में नई गति मिली है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पस्त कर सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि राव दूदाजी ने प्रदेश और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने आह्वान किया कि इन वीरों से प्रेरणा लेकर राजस्थान की इस महान विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्मिता और मातृभूमि की रक्षा के लिए राजस्थान के वीर किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटते हैं। राव दूदाजी ने वीरता-स्वाभिमान की ऐसी परम्परा स्थापित की है, जिसने पूरे राजस्थान को विश्वभर में गौरवान्वित किया है। साथ ही, उन्हीं के वंश में मीरा बाई जैसी कृष्ण भक्त भी हुईं। मीरा की वाणी कालजयी हैं। सदियों बाद भी उनकी वाणी भक्ति और मानवता का सन्देश दे रही है।
प्रदेश की गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हम कृत-संकल्पित
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रदेश की गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए महापुरूषों का प्रदेशभर में पेनोरमा बनवाया जा रहा है। श्री महावीर जी पेनोरमा-करौली, श्री विद्यासागर जी महाराजा-अजमेर, भक्त शिरोमणि करमा बाई-डीडवाना, श्री जसनाथजी-बीकानेर, श्री खेमा बाबा-बालोतरा, श्री भामाशाह-चित्तौड़गढ़, श्री राव चंद्रसेन-जोधपुर का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं, बांदीकुई में संत श्री दुर्बलनाथ जी का पेनोरमा, सिवाना में वीर दुर्गादास तथा सलूंबर में हाड़ी रानी और अजमेर में महर्षि दयानन्द सरस्वती पेनोरमा का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही, खरनाल-नागौर में वीर तेजाजी पेनोरमा का विकास कार्य भी करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में कृषि, बिजली, पानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं गंगनहर के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ माही, देवास, सोम-कमला-अम्बा इत्यादि परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही, 24 जिलों में किसानों को अब दिन में भी बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए युवा नीति लेकर आई है तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
किसानों को ग्राम-2026 में भाग लेने का किया आह्वान—
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से जयपुर में 23 से 25 मई, 2026 को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्राम विकास रथों के माध्यम से भी इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने किसानों को कृषि प्रसंस्करण और नवीनतम तकनीकों की जानकारी तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया।
केन्द्रीय कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेना ने अद्भुत क्षमता का परिचय देते हुए आतंक के ठिकानों को नेस्तेनाबूद कर भारत के प्रत्येक नागरिक का मस्तक गर्व से ऊंचा करने का काम किया। लोकनायकों की प्रतिमाओं का लोकार्पण इतिहास से संवाद करने का अवसर, चेतना को पुर्नजीवित करने का संकल्प तथा महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राव दूदाजी के व्यक्तित्व से हमें सच्चरित्र का निर्माण, महिला सम्मान और सर्वजाति के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इनका जीवन वीरता और सहिष्णुता का प्रतीक है। मीरा बाई की 525वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने मीरा बाई के पेनोरमा का अवलोकन भी किया। इससे पहले उन्होंने श्री राव दूदा मेड़तिया जी की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने श्री चारभुजा नाथ एवं मीराबाई मंदिर में दर्शन किए एवं देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और लक्ष्मण राम, पूर्व राज्यसभा सांसद गज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मूर्ति अनावरण आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
एक तय रूटीन कलाकारों के लिए जरूरी, महिमा मकवाना ने बताई इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती
19 जुलाई का पंचांग: भगवान शिव और मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
राशिफल: हस्त नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य जानें सभी बारह राशियों का हाल
JSW MG अगस्त 2026 में लॉन्च करेगी 7 सीटों वाली ईवी और हाइब्रिड SUV, महिंद्रा से होगी सीधी टक्कर
BFSI प्रीमियर लीग 2026 का सफल समापन, पिंकसिटी रॉयल्स बने चैंपियन
'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा
राशिफल 18 जुलाई: मेष को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, सिंह राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा
नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'
बस 3 दिन बाकी: जन नेता का दमदार नया पोस्टर आउट, एडवांस बुकिंग को मिला शानदार रिस्पॉन्स
साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई): जानिए इस सप्ताह किस राशि पर होगी धन, सफलता और सौभाग्य की कृपा
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'गंगाजल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद क्यों बॉलीवुड से दूर हुईं ग्रेसी सिंह
महिलाओं का सम्मान उनके कपड़ों से नहीं, उनकी पहचान से होना चाहिए : निधि शेट्टी
उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, विंबलडन में जमी बॉलीवुड-हॉलीवुड की जुगलबंदी
सेहत और लुक्स पर चर्चा के बीच सलमान खान का स्वैग बरकरार, बोले-'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा-'8 साल पहले उसने कहा था हां'
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
गेम ऑन, स्टाइल ऑन! लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान जाह्नवी कपूर का पावरफुल फैशन स्टेटमेंट
जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की

राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें

पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना प्रदर्शन रात भर चलेगा : जयराम रमेश
राशिफल 21 जुलाई 2026: चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार
'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'
जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर गदगद हुईं यामी गौतम, कहा- 'सफर ही सबसे बड़ा शिक्षक रहा'
महिलाओं का सम्मान उनके कपड़ों से नहीं, उनकी पहचान से होना चाहिए : निधि शेट्टी
पति संग फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, तस्वीरों के साथ शेयर किया अनुभव
दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वां बच्चों संग दिखीं रूहानिका धवन, भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास
घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
'वे जुनून' में दिशा पाटनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज़, 'आवारापन 2' में बिखेरा नया रोमांस
शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं, इन पैक्ड फूड्स में भी छिपी होती है चीनी
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
देखें आज 21/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope