• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में हवाई क्षेत्र विस्तार को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

In Rajasthan, MP Hanuman Beniwal met with the Union Civil Aviation Minister regarding the expansion of the airport infrastructure - Nagaur News in Hindi

नागौर। सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को नईदिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बेनीवाल ने राजस्थान में हवाई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने अपनी मुलाकात में मंत्री का राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, किशनगढ़ आदि हवाई अड्डों के आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान आकृष्ट कराया, वहीं नागौर हवाई के विस्तार की मांग रखते हुए डीडवाना में भी हवाई पट्टी विकसित करने की मांग रखी। बेनीवाल ने जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और किशनगढ़ से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। सांसद ने बताया कि मंत्री ने सभी कार्यों पर विस्तृत चर्चा करके सकारात्मक आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Rajasthan, MP Hanuman Beniwal met with the Union Civil Aviation Minister regarding the expansion of the airport infrastructure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, nagaur, hanuman beniwal, k rammohan naidu, rajasthan, mp hanuman beniwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved