• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हैंडीक्राफ्ट व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर वसूले 16.50 लाख, 10 लाख की और मांग, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

16.50 lakh recovered by trapping handicraft trader in honeytrap, demand for 10 lakh more, two women accused arrested - Nagaur News in Hindi

नागौर। जोधपुर के एक हैंडीक्राफ्ट व्यापारी को हनीट्रैप में फंसा कर उससे पहले किस्तों में 16.50 लाख रुपए वसूलने के बाद 10 लाख रुपयों की और मांग करने के मामले में कुचामन सिटी थाना पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर दो महिला आरोपियों को रंगे हाथ बस स्टैंड से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी धरिया उर्फ भावना पत्नी लाबु राम बंजारा (42) निवासी दलपतगढ़ जिला पाली हाल सेक्टर 8 थाना खुडी जिला जोधपुर और सुशीला देवी रावत पत्नी प्रताप सिंह (38) निवासी गांव देदाखेड़ा थाना जवाजा जिला अजमेर की रहने वाली है। इनके बारे में जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट व्यापारी द्वारा 18 जुलाई को रिपोर्ट दी गई कि भावना बंजारा जोधपुर में रहकर चूड़ियां बेचने उसकी दुकान पर आती थी। धीरे-धीरे जान पहचान कर उसने उसे अपने झांसे में ले लिया। विकलांगता का फायदा उठाकर कुचामन सिटी बुला पहले रुपए उधार लिए और बाद में बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने और उसकी अश्लील फोटो लेकर वायरल करने की धमकियां दे अलग-अलग किस्तों में 16.50 लाख रुपए हड़प लिए। अब 10 लाख रुपये की और मांग कर रही है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
एसपी जोशी ने बताया कि हनी ट्रैप के मामले के खुलासे के लिए एडिशनल एसपी संजय गुप्ता व सीओ संजीव कटेवा के सुपर विजन में एसएचओ कुचामन सिटी सुरेश कुमार की टीम गठित की गई। पुलिस ने व्यापारी से कॉल करवा धरिया उर्फ भावना को 10 लाख रुपए लेने बस स्टैंड बुलाया। जहां पैसे लेते रंगे हाथों दोनों महिलाओं को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-16.50 lakh recovered by trapping handicraft trader in honeytrap, demand for 10 lakh more, two women accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trapping, handicraft, oneytrap, demand, 10 lakh, women, nagaur, rajasthan, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved