• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान के नागौर में 10 टन बारूद बरामद, NIA और IB ने संभाली जांच की कमान

10 Tons of Explosives Recovered in Nagaur, Rajasthan; NIA and IB Take Over Investigation - Nagaur News in Hindi

नागौर/अजमेर | राजस्थान के नागौर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश या अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए करीब 9,550 किलोग्राम (10 टन) विस्फोटक सामग्री बरामद की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीमों ने नागौर में डेरा डाल दिया है। फार्म हाउस बना बारूद का ढेर : पुलिस ने नागौर के हरसौर गांव स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। तलाशी के दौरान अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं जब वहां से विस्फोटक सामग्र मिली। इनमें 187 कट्टे अमोनियम नाइट्रेट (कुल वजन 9,550 किलो)। 9 कार्टन डेटोनेटर। 27 कार्टन और 20 बंडल फ्यूज वायर (लाल और नीली बत्ती) आदि शामिल था। पूछताछ से पहले आरोपी की बिगड़ी तबीयत
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुलेमान खान (58) को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जैसे ही केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ के लिए पहुंचीं, आरोपी का ब्लड प्रेशर (BP) अचानक बढ़ गया। उसे तुरंत थांवला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर के JLN अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी भारी पुलिस सुरक्षा के बीच आईसीयू में भर्ती है।
कौन है सुलेमान खान?
जांच में सामने आया है कि सुलेमान खान पहले कानूनी रूप से विस्फोटक मैगजीन का काम करता था, लेकिन लाइसेंस खत्म होने के बाद वह 'अवैध बारूद किंग' बन गया। वह रात के अंधेरे में खनन माफियाओं को विस्फोटक सप्लाई करता था।
आरोपी के खिलाफ पहले से ही तीन अलग-अलग थानों में विस्फोटक अधिनियम के मामले दर्ज हैं।
एजेंसियों को बड़ी साजिश का शक
हालांकि सुलेमान का मुख्य पेशा खनन माफियाओं को सप्लाई देना बताया जा रहा है, लेकिन 26 जनवरी से ठीक पहले इतनी बड़ी खेप का मिलना किसी आतंकी साजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर NIA अब इस नेटवर्क के तारों को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस बारूद का इस्तेमाल कहीं और तो नहीं होना था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 Tons of Explosives Recovered in Nagaur, Rajasthan; NIA and IB Take Over Investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 10 tons of explosives, recovered, nagaur, rajasthan, nia and ib, investigation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved