• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नागौर में दिनदहाड़े हुई युवती की निर्मम हत्या का खुलासा, नाबालिग समेत दो पकड़े

The brutal murder of a woman in broad daylight in Nagaur revealed, two including minor caught - Nagaur News in Hindi

नागौर। खाटू बड़ी क्षेत्र के ऊंचाईडा गांव में रविवार को दिन के समय घर पर अकेली युवती की निर्मम हत्या के ब्लाइंड मामले का थाना खाटू बड़ी और जायल पुलिस की टीम ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। मामले में आरोपी प्रकाश लुहार पुत्र पप्पू राम (20) को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाना खाटू बड़ी पर मृतका मनीषा कंवर के भाई देवेंद्र सिंह द्वारा दी गई। रिपोर्ट में बताया कि वह किशनगढ़ और उसके पिता खाटू में मार्बल खान पर काम करते हैं। रविवार को मां और छोटा भाई भी काम से गांव गए हुए थे। दोपहर में छोटा भाई विकास सिंह घर आया तो बहन मनीषा का शव खून से लथपथ पड़ा था। रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दिनदहाड़े युवती की हत्या को गम्भीरता से लेते हुए एसपी जोशी द्वारा एएसपी विमल सिंह नेहरा के नेतृत्व में थाना खाटू बड़ी और जायल से अलग अलग टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए। सन्दिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर तकनीकी आधार पर विश्लेषण किया गया। आरोपी प्रकाश लुहार और उसके नाबालिग साथी को डिटेन कर पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि प्रकाश और मनीषा दोस्त थे। लेकिन किन्ही कारणों से दोनों की दोस्ती टूट गई। प्रकाश दोबारा मनीषा से दोस्ती करना चाह रहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर प्रकाश पिछले 10 दिनों से मनीषा को मारने की फिराक में था। रविवार को मनीषा को घर में अकेली पाकर प्रकाश ने नाबालिक दोस्त के साथ मिल ब्रेक वायर से मनीषा का गला दबा दिया और गले पर नुकीली सरिये से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The brutal murder of a woman in broad daylight in Nagaur revealed, two including minor caught
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nagaur, khatu badi, brutal murder, sp ramamurthy joshi, rajasthan, crime news in hindi, crime news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved