• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंदिर के पुजारी की हत्या में नागौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Nagaur police took prompt action in the murder of temple priest, accused arrested within 12 hours - Nagaur News in Hindi

नागौर। पादूकलां इलाके के जाटावास गांव में मंदिर पुजारी छोटू पुरी की लाठी से मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 12 घण्टे में नामजद आरोपी रामप्रसाद उर्फ गुलाब दास पुत्र मिश्री दास (55) निवासी जाटावास को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी नारायण टोगस ने बताया कि सोमवार को सैसडा तहसील रियांबड़ी निवासी अमरपुरी ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई छोटू पुरी (53) गांव जाटावास में राघुर जी मंदिर का पुजारी है और वही रहता है। बीती रात करीब 9:00 बजे आरोपी राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास ने उन पर लाठियां से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ौसी मंदिर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसी घायल अवस्था में पुजारी भाई को रियाबड़ी सामुदायिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी टोगस ने बताया कि मृतक पुजारी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवा अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व सीओ रामेश्वर लाल सहारण के सुपरविजन एवं एसएचओ मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिससे अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में चौकी रियांबड़ी के कांस्टेबल मुकेश 24 का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nagaur police took prompt action in the murder of temple priest, accused arrested within 12 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nagaur, murder case, temple priest chhotu puri, beating with a stick, jatawas village, padukalan area, police action, arrested, accused, ramprasad alias gulab das, mishri das\s son, jatawas, crime news in hindi, crime news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved