• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विराटनगर थाना पुलिस की कार्रवाई : धारदार हथियार से हमला कर फरार चल रहे आरोपी को 3 माह बाद किया गिरफ्तार

Viratnagar Police Station Action: Three-month-old absconding suspect arrested for assault with a sharp weapon - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। जिले के विराटनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धारदार हथियार से हमला कर मारपीट के मामले में पिछले तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी रोहिताश कुम्हार उर्फ छंगा को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज एच.जी.आर. सुहास (IPS) के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान, वृताधिकारी उमेश कुमार निठारवाल और थानाधिकारी सोहनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। घटना का विवरण : परिवादी गोविंद कुमार गुप्ता निवासी भामोद ने 4 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे वह अपने भाई की दुकान पर जा रहा था। रास्ते में रोहिताश प्रजापत ने उसे रोका, गाली-गलौज की और धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की। मामले में थाना विराटनगर पर मुकदमा संख्या 187/2025 धारा 115(2), 126(2), 352, 351(2), 118(2) भादसं में दर्ज किया गया था।
तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार : पुलिस टीम ने आरोपी रोहिताश कुम्हार उर्फ छंगा निवासी भामोद की लगातार तलाश की। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और तकनीकी व मानव खुफिया की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। लंबे पीछा करने के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम : सोहनलाल, थानाधिकारी, श्रवण कुमार, सहायक उप निरीक्षक, अभिमन्यु सिंह, कॉन्स्टेबल, मेहर सिंह, कॉन्स्टेबल ,देवीलाल, कॉन्स्टेबल।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Viratnagar Police Station Action: Three-month-old absconding suspect arrested for assault with a sharp weapon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: viratnagar, police station action, three-month-old, absconding, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved