• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : जलदाय विभाग की 21 बोरिंगों के खिलाफ मोर्चा, कहा — किसी कीमत पर नहीं होने देंगे बोरिंग

Villagers erupt in anger: Protest against 21 borewells being installed by the Water Supply Department, saying, We will not allow these at any cost. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बहरोड़ उपखंड की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के ग्राम मोसमपुर स्थित कुड़ी आश्रम में जलदाय विभाग द्वारा कराई जा रही 21 बोरिंग (ट्यूबवेल) कार्यवाही के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आसपास के कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि हर साल भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, ऐसे में यहां नई बोरिंग करवाना जल संकट को और गहरा देगा। ग्रामीणों का कहना है कि बोरिंग होने से आसपास के इलाके का जल स्तर और नीचे चला जाएगा, जिससे न सिर्फ खेती चौपट होगी बल्कि आने वाले वर्षों में पीने के पानी की समस्या भी गंभीर रूप ले लेगी। उन्होंने साफ कहा कि — “हम किसी भी कीमत पर यहां बोरिंग नहीं होने देंगे।” प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। ग्रामीणों ने मांग की कि जलदाय विभाग इस क्षेत्र में प्रस्तावित 21 बोरिंगों को तत्काल रद्द कर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करे, ताकि भूजल का असंतुलन और अधिक न बिगड़े।
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से सरपंच रामनिवास, पंचायत समिति सदस्य रामशरण, सरपंच रतिराम होलदार, लालाराम, रामफल, गौशाला अध्यक्ष देवेंद्र रैया, जगदीश यादव, जगदीश हलवाई, सतवीर लादी, जयराम रावत, रामौतार फॉरेस्टर, छाजू फमडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई भी बोरिंग कार्य बिना सार्वजनिक सहमति के शुरू न किया जाए, ताकि भविष्य में पीने के पानी और खेती दोनों का संतुलन बना रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villagers erupt in anger: Protest against 21 borewells being installed by the Water Supply Department, saying, We will not allow these at any cost.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: villagers, erupt, anger, protest, water supply, department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved