• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत बहरोड़ के किसानों को मिली आधुनिक खेती व मधुमक्खी पालन की जानकारी

Under the Vikasit Krishi Sankalp Abhiyan, farmers of Behror got information about modern farming and beekeeping - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर के अंतर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र गुंता की टीम-2 एवं कृषि विभाग, राजस्थान द्वारा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत बहरोड़ उपखंड की ग्राम पंचायत मांढ़न, महतावास एवं नानगवास में विशेष कृषि जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 435 किसानों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, लवणीय भूमि में फल बागवानी की संभावनाएं तथा मधुमक्खी पालन जैसे विविध विषयों पर गहन जानकारी दी गई। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. प्रेम चन्द गढ़वाल ने खरीफ फसलों के प्रमुख कीट, रोग और उर्वरक प्रबंधन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बेलपत्र, बेर, आंवला, अंजीर, लेहसुआ व फालसा जैसी फलों की खेती के लाभ, तकनीकी पहलुओं और बाजार संभावनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. गढ़वाल ने किसानों को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना और किसान मानधन योजना की जानकारी दी। उन्होंने ड्रोन तकनीक के माध्यम से आधुनिक खेती को कैसे और अधिक उत्पादक बनाया जा सकता है, इस पर भी किसानों को अवगत कराया।
कृषि अधिकारी सुनील कुमार गोरा ने राजस्थान सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं जैसे फार्म पॉन्ड, तारबंदी, कृषि यंत्र अनुदान, सिंचाई पाइपलाइन व जैविक गोवर्धन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि क्षेत्र के प्रगतिशील मधुमक्खी पालक राम किशोर यादव ने मधुमक्खी पालन व्यवसाय की व्यावहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने बी वेनम, प्रोपोलिस और मोम जैसे द्वितीय उत्पादों की उपयोगिता, उत्पादन तकनीक एवं बाजार मांग को लेकर किसानों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी अमन कुमार, कृषि पर्यवेक्षक सवाई सिंह व शीतल चौधरी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और किसानों के सवालों का समाधान किया।
किसानों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। जागरूकता शिविरों ने जहां पारंपरिक खेती के साथ नवाचार को अपनाने की दिशा में प्रोत्साहित किया, वहीं फलोद्यान और मधुमक्खी पालन जैसे पूरक व्यवसायों की संभावनाओं ने उन्हें स्वरोजगार की नई दिशा दिखाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under the Vikasit Krishi Sankalp Abhiyan, farmers of Behror got information about modern farming and beekeeping
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vikasit krishi sankalp abhiyan, farmers, behror, information, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved