• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमराना बार एसोसिएशन के उदय सिंह यादव अध्यक्ष पद पर हुए विजयी, 5 मतों से दर्ज की जीत

Uday Singh Yadav of the Neemrana Bar Association won the presidential election by 5 votes. - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद के मुख्य मुकाबले में उदय सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम यादव को 5 मतों से हराते हुए जीत दर्ज की। अधिकारी एडवोकेट प्राण सूख सैनी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नवीन बाला के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 139 अभिभाषक संघ के सदस्यों के द्वारा 135 लोगों ने अपने मत करते हुए निष्पक्ष मतदान में भाग लिया।

नीमराना बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें उदय सिंह यादव: 68 मत मिले व उनके प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम यादव: 63 मत मिले।कड़े मुकाबले में उदय सिंह यादव कुल पाँच मतों से विजयी रहे।
अन्य पदों पर नीमराना बार संघ के उपाध्यक्ष अमित सोनी को 70 मत, व भानु प्रताप 61 मत मिलेमहामंत्री/सचिव: ज्योति शर्मा 62 मत
संगठन पद/राकेश यादव : 68 मत
कोषाध्यक्ष: जयकिशन – 57 मत, सुभाष चंद्र – 74 मत
पुस्तकालय अध्यक्ष: सुभिका कुमारी – 78 मत, देशराज – 52 मत मिले
अध्यक्ष चुने जाने के बाद उदय सिंह यादव ने कहा कि, “यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि सभी अभिभाषक साथियों की है। सभी को साथ लेकर कार्य करना तथा संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।
चुनाव परिणाम घोषणा के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मकरध्वज शर्मा, प्रमोद यादव, संजय शर्मा, विजय चौहान, अशोक पनवाल, रविंद्र सामरिया, सुनील यादव, जितेंद्र सामरिया, प्रहलाद नाथावत, पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिरोहीवाल, ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
क़ृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का टोल प्लाजा मातोर पर स्वागत
मुंडावर राजस्थान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का मातोंर टोल प्लाजा पर शनिवार को खैरथल तिजारा जिले की सीमा में पहुंचने पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार विजय सिंह, गोपाल लाल मीणा उपनिदेशक, उद्यान, खैरथल एवं सहायक निदेशक क़ृषि (विस्तार ) किशनगढ़ बास डॉ. राजेंद्र बसवाल व ग्रामीणों के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uday Singh Yadav of the Neemrana Bar Association won the presidential election by 5 votes.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uday singh yadav, neemrana bar association, won, presidential election by 5 votes\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved