• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रांसफार्मर फटने से फैला करंट, दो भैंस और एक गाय की मौत; ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

Transformer Explosion Causes Electrocution; Two Buffaloes and a Cow Die; Villagers Demand Compensation - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बहरोड़ क्षेत्र के शेरपुर गांव में शनिवार देर रात एक ट्रांसफार्मर फटने से बिजली का करंट फैल गया। इस घटना में दो भैंस और एक गाय की मौत हो गई, जिससे पशुपालक हुकम सिंह को लगभग तीन लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। पशुपालक महिला ने बताया- उनके मकान के ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजरती है और परिसर में ही 10 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। शनिवार देर रात हल्की बूंदाबांदी के बीच ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे निकला करंट जमीन में फैल गया। घटना के समय मकान परिसर में बंधी दो भैंस और एक गाय करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुआवजे की मांग
घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा ट्रांसफार्मर और लाइन की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली लाइनों की नियमित जांच न होने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Transformer Explosion Causes Electrocution; Two Buffaloes and a Cow Die; Villagers Demand Compensation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror, sherpur village, transformer blast, electric shock, buffalo death, cow death, high tension line, 11 kv line, power transformer, electricity department, compensation demand, rajasthan news, livestock loss, electrical accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved