• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माजरीकलां में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेवल कार चालक की मौत

Tragic Road Accident in Majri Kalan, Travel Car Driver Killed - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। माजरीकलां कस्बे से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर सोमवार तड़के करीब 4 बजे ट्रेवल कार और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रेवल कार चालक सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नीमराना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tragic Road Accident in Majri Kalan, Travel Car Driver Killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tragic road accident, majri kalan, travel car, driver killed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved