• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाबा खेतानाथ पीजी महिला महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा एवं तीज महोत्सव का आयोजन

Tiranga Yatra and Teej Festival Organized at Baba Khetanath PG Women College - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बाबा खेतानाथ पीजी महिला महाविद्यालय में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यापीठ संयोजक डॉ. करण सिंह यादव एवं पीजी प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव के दिशा-निर्देशन में छात्राओं ने महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव भीटेडा में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त पीजी स्टाफ उपस्थित रहा। इसके साथ ही महाविद्यालय में तीज महोत्सव का भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए झूला झूला, नृत्य प्रस्तुत किए तथा मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपनी संस्कृति एवं लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न लोकगीत भी प्रस्तुत किए। तीज महोत्सव के दौरान महाविद्यालय का वातावरण उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। छात्राओं ने उत्साह के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tiranga Yatra and Teej Festival Organized at Baba Khetanath PG Women College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tiranga yatra, teej festival, baba khetanath pg women college, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved