• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माजरी धाम में तीन दिवसीय पंचधूना तपस्या का समापन, गूंजे गौमाता के जयकारे

Three-Day Panchdhuna Penance Concludes at Majri Dham; Chants of Gau Mata Ki Jai Resound - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बहरोड के माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज के द्वारा तीन दिवसीय पंचधूना तपस्या का समापन किया गया। वैदिक मंत्रोंचार के साथ पाठ पूजा कर तीन दिवसीय पंच धूना साधना शुरू की गयी।भक्तगणों के द्वारा नारियल के साथ परिक्रमा लगाई गई।गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने एवं जनकल्याण के उद्देश्य से की जा रही हैं। माजरी धाम की पवित्र भूमि पर ऋषि मुनियों की प्राचीन तप परंपरा को जीवंत करती हुई दिव्य पंचधूना तपस्या का भव्य आयोजन किया गया। पंचधूना तपस्या केवल अग्नि के मध्य बैठने की साधना नहीं,यह आत्मा की शुद्धि धर्म की जाग्रति और सनातन शक्ति के पुनर्जागरण का दिव्य अनुष्ठान है।जब साधक पंच अग्नियों के मध्य तप करता है तो केवल उसका शरीर ही नहीं तपता बल्कि समस्त वातावरण धर्ममय ऊर्जा से आलोकित हो उठता है।इस दिव्य तपस्या का महत्व नकारात्मक शक्तियों का नाश,आत्मबल एवं आध्यात्मिक शक्ति की वृद्धि,वातावरण की शुद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार,गौ धर्म एवं राष्ट्र कल्याण की भावना का जागरण,मन बुद्धि और आत्मा का पवित्रीकरण।तप से तेज उत्पन्न होता है,तेज से धर्म जीवित रहता है और धर्म से ही संसार में कल्याण संभव हैं।इस पंच धूना तपस्या में आसपास व दूर दराज से गौभक्तगण व सनातन प्रेमी पहुंचें।गौमाता के जयघोषों के साथ पंच धूना तपस्या का समापन किया गया।इस अवसर पर शंकर नाथ महाराज खेतानाथ आश्रम नीमराना,सूरज नाथ महाराज चरखी दादरी,भोला गिरी महाराज नई दिल्ली,विजय गिरी गाजियाबाद,पूजा गिरी,अतरलाल अटेली,जयप्रकाश झाबर,दीपिका यादव ,रविन्द्र यादव नीमराना,भीम राणा माढण,कृपाल यादव चेयरमैन,गोपीचंद,तेजसिंह, बलदेव यादव,बिरेंद्र जांगिड़,जलदीप यादव,पवन बाबा,जलदीप यादव,विरेन्द्र फौजी,रोहिताश्व जांगिड़,जोगेन्दर सरपंच बजाड़,बिल्लू चौधरी,अरूण यादव वार्डन, दीपक शर्मा,ब्रजेश बाबूजी,अरूण हरबला,डाक्टर राजेश यादव,हेमंत मैनेजर,अतुल यादव,विक्रांत शर्मा,संजय ठेकेदार,विकास इंजिनियर,मुकेश,पिंटू,संजय अध्यापक व काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three-Day Panchdhuna Penance Concludes at Majri Dham; Chants of Gau Mata Ki Jai Resound
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchdhuna tapasya, majri dham behror, sumit giri maharaj, hindu ritual fire tapasya, gau mata awareness, spiritual event rajasthan, sanatan dharma, religious news rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved