• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैतपुर धाम में 7 दिन तक गूंजा श्याम नाम, एकादशी पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

The name of Shyam resounded for seven days at Jaitpur Dham, with over 500,000 devotees visiting on Ekadashi. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र का आस्था केंद्र प्राचीन श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम सात दिनों तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। लक्खी मेले के दौरान देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शनों के लिए पहुंचे। एकादशी के पावन अवसर पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर देर रात तक श्याम नाम के जयकारों से गूंजता रहा। मेले की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुदृढ़ रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर किया गया। यातायात, चिकित्सा, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। मेले के सफल आयोजन पर श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव ने समस्त प्रशासन, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, बिजली विभाग, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से मेला शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस उपाधीक्षक सुरेश खींची, बहरोड़ सीओ सचिन शर्मा, तहसीलदार अर्जुन लाल, थानाधिकारी किरण सिंह यादव, चौकी इंचार्ज मदनलाल गुर्जर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान क्षेत्र के विधायक मोहित जसवंत यादव सहित समस्त जनप्रतिनिधियों व संत समाज ने भी बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री श्याम सेवा समिति के पदाधिकारी गण — पंकज फौजी, संदीप गुरुजी, साहिल,पुजारी श्याम चरण शर्मा, बिजेंद्र, सुजान अर्जुन सरपंच, भोला सरपंच, प्रदीप सहित समस्त ग्रामवासी आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और सेवा भाव का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। जैतपुर धाम के समस्त ग्रामवासी एवं मेला कमेटी के संयुक्त प्रयासों से यह मेला क्षेत्र का ऐतिहासिक और अत्यंत सफल आयोजन सिद्ध हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The name of Shyam resounded for seven days at Jaitpur Dham, with over 500,000 devotees visiting on Ekadashi.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror news, jaitpur dham, shyam temple fair, ekadashi darshan, lakhhi mela, devotees gathering, rajasthan religious event, shyam bhakt, security arrangements, cctv monitoring, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved