• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 130 किलो देसी घी सीज और 25 किलो सड़ा हुआ मसाला करवाया नष्ट

The Food Safety Department seized 130 kg of desi ghee and destroyed 25 kg of rotten spices. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। खैरथल तिजारा में आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजस्थान डॉ टी शुभमंगला और जिला कलेक्टर किशोर कुमार के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद गेट के नेतृत्व में जिला खैरथल तिजारा खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल कस्बे में करीब 10 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर करी कार्रवाई। कार्यवाही करते समय खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि दिवाली के विशेष अभियान पर काफी दिनों से खैरथल कस्बे में खाद्य पदार्थ में अच्छी गुणवत्ता ने होना और मिलावट होने की शिकायतें मिल रही थी किस पर आज विभाग ने संज्ञान लेते हुए 10 से ज्यादा बड़े प्रतिष्ठानों पर सेंपलिंग सीजर और नस्टीकरण की कार्रवाई की गई। मैसर्स संजय डेरी मलिक रामचंद्र पुत्र श्री मिर्चुअल हेमू कॉलोनी चौक खैरथल से मिलावट की आशंका पर देसी घी उसे का सैंपल लेकर करीब 105 किलो देसी घी मौके पर ही जप्त किया गया,मैसर्स आनंद डेयरी मलिक नरेंद्र असरानी पुत्र श्री हरिराम से घी का सैंपल लेकर मौके पर करीब 18 किलो देसी घी जप्त किया गया,मैसर्स न्यू विजय डेरी मलिक विजय कुमार पुत्र टीकमदास से कलाकंद का सैंपल,मैसर्स जयशंकर बेकर्स एंड कन्फेक्शनरी मालिक इंद्र कुमार पुत्र श्री देवदास से ब्लैक फॉरेस्ट केक का सैंपल लिया गया बेकरी पर जांच करने पर साफ सफाई का बहुत अभाव मिला पेटीज और समोसा बनाने के लिए जो मसाला करीब 25 किलो उसे किया जा रहा था वह खुले में रखा था जिस पर गंदगी जमा थी उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और फर्म को 15 दिन का इंप्रूवमेंट नोटिस विभाग द्वारा जारी किया गया।
मैसर्स जोधपुर स्वीट्स एंड कॉर्नर मालिक दशरथ पुत्र रूप सिंह से रसगुल्ला छेना मिठाई का सैंपल,मैसर्स आशीष बलानी मलिक आशीष बलानी पुत्र भोजराज बालाजी से कलाकंद का सैंपल,मैसर्स आर . आर इंडस्टरीज इंडस्ट्रियल एरिया खैरथल से रिफाइंड सोयाबीन तेल सरसों तेल का सैंपल,मैसर्स गुप्ता ऑयल मिल से सरसों का तेल लूज का सैंपल,मैसर्स वि प्योर न्यूट्रीशनल प्राइवेट लिमिटेड से पास्ता का सैंपल, पोर्टल पर शिकायत के आधार पर फोर्ट बिजवाड़ चौहान से उपयोग किए हुए तेल का सैंपल लिया गया।
सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भिजवाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई इन प्रतिष्ठानों पर की जाएगी। विभाग द्वारा आमजन से अपील है कि किसी भी तरह की दूध से निर्मित मिठाई या अन्य वस्तु खरीदते समय प्रतिष्ठानों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें और मिलावट की आशंका होने पर विभाग को सूचना दे।
दीपावली तक विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह सुभाष सिंह और रमेश शर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Food Safety Department seized 130 kg of desi ghee and destroyed 25 kg of rotten spices.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: food safety, department, seized, destroyed, rotten spices, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved