• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांचल में कैरियर मेले का सफल आयोजन

Successful organization of career fair in Government Higher Secondary School, Manchal - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मांचल में कैरियर मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके भविष्य निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार यादव ने छात्रों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार सही मार्गदर्शन और मेहनत से एक उज्ज्वल कैरियर की राह बनाई जा सकती है। उपप्राचार्य मुकेश यादव ने सफलता के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास की महत्ता पर बल दिया। शारीरिक शिक्षक रविन्द्र कुमार ने अग्निवीर भर्ती की जानकारी देते हुए छात्रों को सेना में करियर बनाने के अवसरों से अवगत कराया। वहीं, ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड, जो ग्रीनलम इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित स्वास्थ्य परियोजना से जुड़ी है, के सुपरवाइजर सुशील रोहिल्ला ने छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान संस्था की प्रतिनिधि दया ने छात्रों को असफलताओं से निराश न होने और निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। कैरियर मेले में मीना यादव, व्याख्याता सुनील कुमार, अध्यापक राजकुमार, सज्जन सिंह और नीतिका सहित विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Successful organization of career fair in Government Higher Secondary School, Manchal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: successful, organization, career fair, government, higher secondary school, manchal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved