• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

4 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

Successful completion of 4-day soft toys training program, certificates distributed to trainees - Kotputli-behrore News in Hindi

-पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नीमराना। पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र, नीमराना में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में संचालित 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह में केंद्र निदेशक रंजीत कुमार यादव, आरसेटी के निदेशक जे.पी. मीणा तथा बीपीएम राजीविका प्रिंस सक्सेना ने सहभागिता की। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को उत्तम प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए बधाई दी और इसे उनके लिए आत्मनिर्भरता व रोजगार का प्रभावी साधन बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम मूल्यांकन प्रशिक्षित असेसर शशि कुमार यादव एवं किरण द्वारा किया गया। मूल्यांकन उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समापन के उपरांत राजस्थान सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना हरियालो राजस्थान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक-एक पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया गया। यह पौधारोपण कार्यक्रम राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोटपूतली-बहरोड़ एवं कृषक प्रशिक्षण केंद्र नीमराना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
समारोह का उद्देश्य न केवल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी सशक्त रूप से प्रोत्साहित करना रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Successful completion of 4-day soft toys training program, certificates distributed to trainees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neemrana, punjab national bank, soft toys training program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved