• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बसंत पंचमी पर बानसूर अस्पताल को सोनोग्राफी मशीन की सौगात

Sonography machine gifted to Bansur Hospital on Basant Panchami - Kotputli-behrore News in Hindi

बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़)। उपजिला अस्पताल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विधायक देवीसिंह शेखावत ने सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद विधायक ने फीता काटकर मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दीं। विधायक ने उद्घाटन समारोह में कहा कि अब मरीजों को सोनोग्राफी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें महंगे खर्चों से भी राहत मिलेगी। यह सुविधा बानसूर उपजिला अस्पताल में ही आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने बताया कि कम समय के लिए भर्ती होने वाले मरीजों के लिए 10 बेड की अलग से व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही चार नए दवाई वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं, जिससे मरीजों को जल्द और आसानी से दवाएं मिल सकेंगी।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. शशिकांत बोहरा ने कहा कि 77 वर्षों में पहली बार मध्यम वर्ग के हितों पर ध्यान दिया गया है और मोदी सरकार ने 12 लाख तक की आय पर टैक्स में राहत देकर जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने विधायक देवीसिंह शेखावत की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बानसूर विधानसभा में चौमुखी विकास हो रहा है।
डॉ. बोहरा ने कहा कि पहले विधायकों को जयपुर या दिल्ली में ढूंढना पड़ता था, लेकिन विधायक देवीसिंह शेखावत हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं। उनके एक साल के कार्यकाल में अनेक विकास कार्य हुए हैं और इसी कड़ी में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा भी जनता को मिली है।
इस कार्यक्रम में ग्रामवासी, भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonography machine gifted to Bansur Hospital on Basant Panchami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonography, machine, gifted, bansur hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved