• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ में सात अवैध मीट दुकानें सील, हड़कंप मचा

Seven illegal meat shops sealed in Behror, sparking panic - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। कस्बे की शिक्षक कॉलोनी में बिना लाइसेंस संचालित सात अवैध मीट दुकानों को नगर परिषद की टीम ने सोमवार देर शाम सील कर दिया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के निर्देश पर की गई। कॉलोनीवासियों ने शिकायत दी थी कि इन दुकानों से दुर्गंध फैल रही है, गंदगी बढ़ रही है और आवारा कुत्तों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शिकायतों को गंभीर मानते हुए नगर परिषद ने तुरंत जांच की और दुकानों के संचालन को नियम विरुद्ध पाया। नगर परिषद कमिश्नर नूर मोहम्मद के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में रेवेन्यू इंस्पेक्टर, पुलिस दल और परिषदकर्मी शामिल रहे। सीलिंग की प्रक्रिया शुरू होते ही कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध दुकानों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर परिषद का कहना है कि अन्य क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया जाएगा और बिना अनुमति संचालित दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seven illegal meat shops sealed in Behror, sparking panic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seven, illegal, meat, shops, behror, sparking, panic, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved