• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईटीएमएस के जरिए बेहतर टैक्स प्रबंधन की सुविधा पर उद्यमियों के लिए सेमिनार का आयोजन

Seminar organized for entrepreneurs on facilitating better tax management through ITMS - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग द्वारा बुधवार को नीमराना के रीको कार्यालय सभागार में करदाताओं और उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। यह आयोजन मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप एकीकृत कर प्रणाली (ITMS) के ई-ऑफिसर मॉड्यूल को लेकर किया गया। कार्यशाला में एसजीएसटी वृत्त शाहजहांपुर संभाग भिवाड़ी के अधिकारियों ने ITMS पोर्टल की सुविधाओं, उपयोग की प्रक्रिया और करदाताओं के लिए इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी। यह पोर्टल करदाताओं को पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से उन्नत कर प्रबंधन प्रणाली उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम में नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने भी भाग लिया। उन्होंने नए पोर्टल को करदाताओं के लिए बेहद उपयोगी और सुलभ बताया। उनके अनुसार यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां करदाता अपनी कर भुगतान से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर एसजीएसटी शाहजहांपुर के उपयुक्त ज्योति स्वरूप शर्मा, सहायक सतपाल यादव, नीरज यादव, मोहर सिंह मीणा, युद्धवीर सिंह यादव, अमित यादव सहित नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के लेखा प्रबंधक मौजूद रहे।
इस कार्यशाला के माध्यम से टैक्स प्रक्रिया को और सरल, प्रभावी और डिजिटल रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seminar organized for entrepreneurs on facilitating better tax management through ITMS
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seminar, organized, entrepreneurs, facilitating, better tax, management, through, itms, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved