• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निष्काम भक्ति में इतनी शक्ति कि भगवान भी भक्त के अधीन हो जाते हैं : आचार्य विष्णु जी महाराज

Selfless devotion has so much power that even God submits to the devotee: Acharya Vishnu Ji Maharaj - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज बहरोड़ द्वारा आयोजित श्री भक्तमाल कथा में वृंदावन धाम के पीठाधीश्वर आचार्य श्री विष्णु जी महाराज ने भक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि निष्काम एवं सच्ची भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि भगवान भी अपने भक्त के प्रेम और समर्पण के अधीन हो जाते हैं। आचार्य श्री ने नरसी मेहता की अनन्य भक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा के कारण स्वयं भगवान को उनके सारथी की भूमिका निभानी पड़ी। इतना ही नहीं, भगवान उनकी बेटी नानी बाई के मायरे में धर्म के भाई बनकर पहुंचे और भक्त के मान-सम्मान की रक्षा की। यह प्रसंग बताता है कि सच्चे भक्त की पुकार पर भगवान स्वयं दौड़े चले आते हैं। इसके पश्चात आचार्य श्री ने हनुमान जी की निष्कपट एवं समर्पित भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के प्रति हनुमान जी की अनन्य निष्ठा और समर्पण के फलस्वरूप उन्हें अष्ट सिद्धियों एवं नौ निधियों का स्वामी बनने का वरदान प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम ने उन्हें अपने भाई भरत के समान प्रिय बताया, अपने बराबर स्थान दिया और हृदय से लगा लिया। हनुमान जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं होता, बल्कि सेवा, समर्पण और प्रेम ही सर्वोपरि हैं।
आचार्य श्री ने भगवान श्रीहरि की भक्तवत्सल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान अपने भक्तों के साथ बालसुलभ प्रेम करते हैं, उनके अभिमान का हरण करते हैं और उन्हें अपनी कृपा एवं भक्ति से कृतार्थ करते हैं। भगवान के लिए भक्त का धन, वैभव या बाहरी दिखावा महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि उसका निष्कपट हृदय और समर्पण भाव महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम, अटूट विश्वास और पूर्ण समर्पण से होती है। जब भक्त निःस्वार्थ भाव से भगवान की शरण ग्रहण करता है, तो भगवान भी उसकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उस पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
कथा के दौरान उपस्थित धर्मप्रेमी बंधु, माताएं एवं बहनें भक्ति रस में भावविभोर होकर झूमते, गाते और भगवान की महिमा का श्रवण करते नजर आए। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री संजय जी अग्रवाल, सचिव योगेश जी गोयल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कीर्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गोयल, अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्षित जैन सहित पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, हरिप्रसाद अग्रवाल, रोहतास गुरुजी, महेश जी सेठ, दीनदयाल खंडेलवाल, मनोज जी सेठ, बबलू सेठ तथा 36 बिरादरी के अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Selfless devotion has so much power that even God submits to the devotee: Acharya Vishnu Ji Maharaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: selfless devotion has so much power that even god submits to the devotee acharya vishnu ji maharaj\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved