• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना ने विद्यार्थियों को बांटे ब्लेजर और स्टेशनरी, दो लाख रुपये का वितरण

Santosh Devi Charitable Trust, Jakharana, distributed blazers and stationery to students, totaling 2 lakh. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। शाहिद हरिपाल यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जखराना तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जखराना में संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना द्वारा विद्यार्थियों को ब्लेजर एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट की ओर से लगभग दो लाख रुपये मूल्य की सामग्री उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शानू यादव रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रकाश देवी ने की। मंच पर प्रधानाचार्य चंद्रकांता शर्मा, पूर्व सरपंच सूरजभान, रामकुमार, हरिपाल, स्वेत सिंह मेहता, सुभाष शर्मा, विद्यानंद, रमेश पंच, रामानंद पंच, कृष्ण मेहरा, झाबर, शेरसिंह, सुरेश, दयानंद, वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम यादव, विकास समिति सदस्य तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का साफा, स्मृति चिह्न, शाल और पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. शानू यादव ने शिक्षा, प्रगति और नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र यादव ने किया। संस्था प्रधान प्रकाश देवी ने सभी अतिथियों तथा ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा जताई।विद्यालय का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Santosh Devi Charitable Trust, Jakharana, distributed blazers and stationery to students, totaling 2 lakh.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: santosh devi charitable trust, jakharana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved