• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर परिषद बहरोड़ आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Review meeting held regarding preparations for the Behror Municipal Council General Election 2026. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। आगामी 11 सितंबर को होने वाले नगर परिषद बहरोड़ आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति हॉल, बहरोड़ में रिटर्निंग अधिकारी पंकज बडगूजर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

रिटर्निंग अधिकारी पंकज बडगूजर ने बैठक में सभी अधिकारियों को मतदान दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं आवश्यक जानकारी से अवगत करवाया। साथ ही अधिकारियों को आवंटित निर्वाचन संबंधी दायित्वों की प्रगति एवं उनके द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना का विस्तृत रिव्यू किया गया। बैठक में मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं, कानून एवं शांति व्यवस्था, सेक्टरवार तैयारियां, संवेदनशील एवं वल्नरेबल क्षेत्रों की निगरानी, मतदान दलों के समन्वय तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
रिटर्निंग अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित दायित्वों का समयबद्ध एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा मतदान दिवस के लिए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर पालिका बड़ोद की रिटर्निंग अधिकारी नेहा राठी, पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल एवं पवनेश , सभी ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स तथा समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों से उनके आवंटित कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं मतदान दिवस की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई तथा आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
रिटर्निंग अधिकारी पंकज बडगूजर ने कहा कि 11 सितंबर को होने वाले नगर परिषद आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review meeting held regarding preparations for the Behror Municipal Council General Election 2026.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: review meeting held regarding preparations for the behror municipal council general election 2026\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved