• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

"शुद्ध के युद्ध" अभियान के तहत कोटपूतली में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी, कई नमूने लिए गए

Raid on sweet shops in Kotputli under the campaign Shuddh ke Yudh, many samples taken - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। राज्य सरकार की ओर से मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" के तहत मंगलवार को कोटपूतली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा सघन निरीक्षण और सैम्पलिंग की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक एवं खाद्य सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त, तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपूतली-बहरोड़ डॉ. ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान विभिन्न मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें जांच हेतु जयपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने जानकारी दी कि कोटपूतली के मैसर्स श्री सैनी स्वीट्स एवं ज्यूस कॉर्नर से मिल्क केक और बेसन लड्डू, मैसर्स श्याम स्वीट्स ज्यूस कॉर्नर से मिल्क केक और मैसर्स श्री बालाजी रसगुल्ला भंडार से भी मिल्क केक का नमूना लिया गया है।
सभी नमूनों की लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिष्ठान भंडारों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और फूड सेफ्टी संबंधी मानकों के पालन के निर्देश भी दिए। साथ ही, व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा कानूनों की जानकारी देकर चेतावनी दी गई कि मिलावट पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के अंतर्गत मिलावटी खाद्य तेल, घी, दूध, मसाले, और दूध से निर्मित मिठाइयों की बिक्री पर रोकथाम के लिए समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा ऐसे विशेष निरीक्षण किए जाते हैं। विभाग का स्पष्ट कहना है कि मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raid on sweet shops in Kotputli under the campaign Shuddh ke Yudh, many samples taken
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raid on sweet, kotputli, campaign, shuddh ke yudh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved