खास खबर। नीमराना
रैफल्स यूनिवर्सिटी, नीमराना में 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक ‘वर्ड्स बियॉन्ड बॉर्डर्स’ अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन रैफल्स यूनिवर्सिटी परिसर तथा नीमराना फोर्ट पैलेस, राजस्थान में आयोजित होगा। महोत्सव का उद्देश्य वैश्विक साहित्यिक संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा देना है। इसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित लेखक, राजनयिक, शिक्षाविद्, पत्रकार, नीति-निर्माता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तित्व भाग लेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस महोत्सव का आयोजन रैफल्स यूनिवर्सिटी द्वारा डॉ. ज्ञानेश्वर मुले फाउंडेशन (DMF) तथा फाउंडेशन फॉर कल्चर, आर्ट्स एंड लिटरेचर (FOCAL) के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव में लगभग 50 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के साथ करीब 30 प्रतिष्ठित भारतीय वक्ता शामिल होंगे। 34 सत्रों पर आधारित यह आयोजन साहित्य की सीमाओं से परे संवाद स्थापित करने, विभिन्न संस्कृतियों के बीच परस्पर समझ विकसित करने तथा विचारों, अनुभवों और मानवीय संवेदनाओं के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करेगा।
महोत्सव में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, तथा राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण, हर्षवर्धन श्रृंगला, संसद सदस्य और पूर्व विदेश सचिव, भारत सरकार सहित प्रशासन, शासन और विधायी क्षेत्र की अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों तथा केंद्रीय मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। साथ ही एलीस निधुइब्ने, फिक्शन पुरस्कार विजेता, आयरलैंड की भी उपस्तिथि रहेगी।
महोत्सव का उद्घाटन समारोह 25 अक्टूबर को अपराह्न में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात साहित्यिक संवादों, विचारोत्तेजक चर्चाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ होगी। 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित विभिन्न सत्रों में भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता साहित्य, संस्कृति, समाज, पहचान, कूटनीति तथा समकालीन वैश्विक चुनौतियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। महोत्सव का समापन 27 अक्टूबर को रैफल्स यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित समापन समारोह के साथ होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत साहित्यिक चर्चाएँ, लेखकों से संवाद, फायरसाइड चैट, पुस्तक विमोचन, पुस्तक हस्ताक्षर सत्र और पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ओपन थिएटर, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी महोत्सव का हिस्सा होंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से पाठकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, उभरते लेखकों और साहित्य प्रेमियों को प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं विचारकों से सीधे संवाद करने तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर मिलेगा।
रैफल्स यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में महोत्सव के संबंध में अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों, विषयों और बौद्धिक परंपराओं को एक मंच पर लाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह महोत्सव विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक समझ और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय समुदाय को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित विचारकों, लेखकों और रचनात्मक व्यक्तित्वों के साथ संवाद का अवसर प्राप्त होगा।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित भारतीय व्यक्तित्वों की सहभागिता से महोत्सव के दौरान नीमराना साहित्य, विचारों और अंतर-सांस्कृतिक संवाद के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा। विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और व्यावसायिक पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रतिभागियों को एक मंच पर लाकर वर्ड्स बियॉन्ड बॉर्डर्स महोत्सव व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने तथा वैश्विक समझ को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होने की उम्मीद है।
यह महोत्सव नीमराना की अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वविद्यालयों की उस महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करेगा, जिसके अंतर्गत वे संवाद, रचनात्मकता, ज्ञान-विनिमय और वैश्विक सहयोग के केंद्र के रूप में कार्य करते हैं।
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
अवनि लेखरा: पैरालंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, लिखा-जवानों के बलिदान और त्याग को नमन

'अब अयोध्या में रामभक्तों पर कोई गोली नहीं चला सकता', दीपावली पर सीएम योगी का संदेश; सफाईकर्मियों और नाविकों को बांटी मिठाइयां

एसआईआर विरोधी लड़ाई जारी रखेगी सीजेपी: अभिजीत दिपके
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope