• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रैफल्स विश्वविद्यालय ने संस्थापक स्व. विनोद कुमार गोम्बर की 75वीं जयंती ए टावरिंग पर्सनैलिटी के रूप में मनाई

Raffles University Celebrates Founder Late Vinod Kumar Gomber 75th Birth Anniversary as A Towering Personality - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। रैफल्स विश्वविद्यालय, नीमराना में 27 दिसंबर 2025 को संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय विनोद कुमार गोम्बर की 75वीं जयंती के अवसर पर संस्थापक दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करने हेतु आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयन मुखर्जी, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व अतिरिक्त निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो रहे। उन्होंने स्व. गोम्बर के साथ जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उनके मूल्यों, सत्यनिष्ठा और युवाओं के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया। विशिष्ट अतिथि विजय भार्गव, पूर्व वरिष्ठ बैंक प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एवं जयपुर (एसबीबीजे) ने भी उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। गोम्बर एजुकेशन फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. जस्टिस मीना वी. गोम्बर ने अपने उद्बोधन में स्व. विनोद कुमार गोम्बर की मानवीय संवेदनाओं, करुणा और समाज उत्थान के प्रति समर्पण को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया।
विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आर. एस. सांगवान ने स्व. गोम्बर की शैक्षणिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण को रेखांकित किया।
इस अवसर पर स्व. विनोद कुमार गोम्बर पर आधारित फेस्टश्रीफ्ट पुस्तक ‘ए टावरिंग पर्सनैलिटी’ का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में दुबई स्थित ईमार के संस्थापक महामहिम डॉ. मोहम्मद अलब्बार, यास होल्डिंग के ग्रुप सीईओ लो पिंग, केशरी कपूर, डॉ. विशाल गुलाटी, फ्रेड ड्यूरी, वी मेंग, चुआ, उदयन मुखर्जी (आईपीएस), विजय भार्गव तथा अब्दुल अज़ीज़ सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के विचार संकलित हैं।
कार्यक्रम का समापन कुलसचिव डॉ. संजय सक्सेना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन का समन्वय अलब्बार स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार एवं देवेंद्र यादव ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raffles University Celebrates Founder Late Vinod Kumar Gomber 75th Birth Anniversary as A Towering Personality
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raffles university neemrana, vinod kumar gomber, a towering personality, education news, rajasthan news, raffles university event, gomber education foundation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved