• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमराना में औद्योगिक क्षेत्रों के पर्यावरण सुधार को लेकर जन संवाद आयोजित

Public dialogue held in Neemrana for environmental improvement of industrial areas - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराणा। नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, राजस्थान प्रदूषण निवारण मंडल एवं रीको नीमराना के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमियों ने नीमराना सहित आसपास के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण को बढ़ावा देने जल एवं वायु प्रदूषण समाप्त करने व जल संचय तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को लेकर जन संवाद कार्यक्रम रीको के सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा ने कहा सभी उद्योगों को बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को कम कर हुए अपना उत्पादन कार्य करें, साथ ही कोशिश करें कि अपने उद्योग से कम से कम प्रदूषण हो तथा किसी प्रकार का कोई अपशिष्ट उद्योगों से बाहर ना निकले, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवम् सुंदर वातावरण बनाए रखें और अधिक से अधिक पेड़ पौधे एवं जल संचय कर भविष्य को सुनहरा बना सकें। उद्यमियों से सॉलिड वेस्ट निर्धारण, ईटीपी एवं एसटीपी को चलाने एवं शोधित जल को वृक्षारोपण में काम में लेने एवं वर्षा जल संरक्षण पिट की सारसंभाल करते हुए ठीक तरीके से सफाई कर दी जाए तथा एक पेड़ मां के नाम को साकार करते हुए सभी उद्योग अपनी संस्थान में या संस्थान परिसर के बाहर वृक्षारोपण करें, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक के नेतृत्व सभी उद्योगपतियों व उद्योगप्रतिनिधियों ने दिल्ली एनसीआर की पाबन्दियों एवं नियम उपनियमों से विमुक्त करने हेतु नीमराना एनसीआर के उद्योगों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के परिक्षेत्र से बाहर करने के लिए ज्ञापन दिया। ताकि ग्रेप तथा एनसीआर में प्रदूषण मंडल के नियमों से निजात मिल सके। औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों व उधमियो ने नीमराणा सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में गिरते जल स्तर एवं वृक्षों की कमी पर चिंता व्यक्त कर पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र में वर्षा ऋतु व अन्य अवसरों पर अधिकाधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता पर बल देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक राहुल भट्ट ने सभी उद्योगपतियों एवं प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि नीमराणा एनसीआर में पेड़ पौधों व जल की कमी को देखते हुए हर उद्योग द्वारा वर्षा जल संग्रहण के लिए जोहड़ इत्यादि गोद लेकर वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा दिया है, उसी प्रकार हमारे औद्योगिक क्षेत्र के आसपास और अनुपजाऊ भूमि या ऐसी सार्वजनिक जगह जहां वृक्षारोपण किया जा सके उसे गोद ले और वहां अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनकी सार संभाल का जिम्मा ले, जिससे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में प्रदूषण मंडल से आरके आजाद, चेतन कुमार, उदित सोनी, राहुल डाबर, केशवाना अध्यक्ष रमेश सांखला, सोतानाला अध्यक्ष जे पी चौधरी, बहरोड़ से सुलभ खंडेलवाल, पंकज वाजपेई, दीपक यादव, शाहजहांपुर से जसवंत यादव, संदीप कौशिक, केशवाना से सुनील अग्रवाल, ओ पी रोहिल्ला, कृष्ण यादव, घीलाेठ से अतुल पंत, पुलकित गुप्ता, एन श्रीनिवासन राव, नीमराना से विनोद जैन, विपिन गोयल, अनिल शर्मा, एन के सिंह, रॉबिन गुप्ता, लोकेश खंडेलवाल, ईश्वर सिंह, धर्मेंद्र, तारकेश्वर मिश्रा, विकास कुमावत, हेमेंद्र सिंह, जय प्रकाश, मंजीत, रवींद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार, भगत सिंह, दुष्यंत कुमार जितेंद्र सिंह सहित औद्योगिक पदाधिकारी एवं उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public dialogue held in Neemrana for environmental improvement of industrial areas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neemrana, public dialogue program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved