• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनरेगा का नाम बदलने पर होगा प्रदर्शन-भाजपा सरकार मजदूरों के अधिकार छीनने जा रही है : संजय यादव

Protests if MNREGA is renamed - BJP government is snatching away workers rights: Sanjay Yadav - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय यादव ने सोमवार को बहरोड़ शहर के अलवर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी” करने की तैयारी कर रही है, जो केवल नाम बदलने की राजनीति नहीं, बल्कि मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है। संजय यादव ने कहा कि मनरेगा के तहत पहले आवेदन के 15 दिन के भीतर रोजगार की कानूनी गारंटी थी, लेकिन अब यह व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ग्राम पंचायतों को यह अधिकार था कि वे स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्य तय करें, लेकिन अब केंद्र स्तर पर काम तय किए जा रहे हैं, जिससे गांवों की वास्तविक आवश्यकताओं की अनदेखी हो रही है। 125 दिन रोजगार का दावा खोखला
पीसीसी सचिव ने भाजपा सरकार के 125 दिन रोजगार देने के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जमीनी सच्चाई यह है कि मजदूरों को साल में महज 45 से 50 दिन ही काम मिल पा रहा है, जबकि सरकार कागजों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मनरेगा योजना के मूल स्वरूप को हर हाल में बनाए रखना चाहती है। यदि सरकार “जी राम जी” के नाम से कोई नई योजना शुरू करती है तो कांग्रेस उसका विरोध नहीं करेगी, बल्कि आमजन के हित में लाई गई हर नई योजना का समर्थन करेगी, लेकिन मनरेगा से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पंचायत से आंदोलन तक जाएगी कांग्रेस
संजय यादव ने कहा कि पंचायत राज की शुरुआत राजस्थान से हुई थी और मनरेगा की परिकल्पना भी ग्राम पंचायतों को केंद्र में रखकर की गई थी, ताकि समाज के हर वर्ग को रोजगार मिल सके। यदि मनरेगा के स्वरूप में बदलाव किया गया तो कांग्रेस पंचायत स्तर तक जाएगी और नरेगा कार्यस्थलों पर मजदूरों से सीधे संवाद कर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान बहरोड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास यादव, दिलीप अधाना, एडवोकेट अनिल यादव, संगठन महामंत्री जितेंद्र यादव, योगेश यादव, जसवीर यादव, अंकित शर्मा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protests if MNREGA is renamed - BJP government is snatching away workers rights: Sanjay Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protests, mnrega, renamed, bjp, sanjay yadav, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved