• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर जन-जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित

Program organized for public awareness on the occasion of World Environment Day 2025 - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़l रीजनल ऑफिसर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड राजकुमार सहरा ने बताया कि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तथा जिला प्रशासन कोटपूतली-बेहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर "प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं (Beat Plastic Pollution)" थीम पर आधारित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिले में विभिन्न स्थानों पर किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे: उन्होंने बताया कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नीमराना की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों—आशियाना आंगन, ग्रीन हिल्स, आशादीप तथा एल्डिको में निवासियों को कपड़े के थैले वितरित किए गए एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आग्रह किया गया। औद्योगिक इकाइयों की सहभागिता से ‘स्वच्छ नीमराना’ अभियान चलाया गया, जिसमें ओ.जे.आई. नीमराना, पारले, ब्लेंडर्स एंड माल्ट्स एवं अश्विन इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी की।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ओजी इंडिया पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंदु हॉस्पिटल के पास साफ सफाई का कार्य भी किया गया.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Program organized for public awareness on the occasion of World Environment Day 2025
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: program, organized, public awareness, occasion, world environment, day 2025, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved