• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन, परिणाम अगले सप्ताह होगा जारी

Practical Examinations Held for Beauty Parlor and Tailoring Training; Results to be Released Next Week - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली बहरोड़ जिले के नारायणपुर । उपखण्ड के श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे बुनियादी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षिका हेमा प्रजापत द्वारा उर्वशी ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र नारायणपुर में रविवार को सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में बाह्य परीक्षक पिंकी मीना एवं आंतरिक परीक्षक हेमा प्रजापत के द्वारा छात्राओं को कपड़ों की सिलाई करवा कर एवं ब्यूटी पार्लर के विभिन्न ट्रेड का व्यक्तिगत रूप से कार्य करवाकर परीक्षण किया गया जिसमें छात्राओं ने अपने कौशल व कार्य क्षमता के अनुसार प्रायोगिक कार्य करके दिखाया। निदेशक मोनू शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है, ताकि महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर होकर कार्य कर सके। यदि महिला आत्मनिर्भर होगी तो वह अपने परिवार, क्षेत्र तथा जिले का नाम रोशन कर पाएगी। प्रायोगिक परीक्षा के उपरांत अगले सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस मौके पर सचिव सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री पिंकी मीना, प्रशिक्षिका हेमा प्रजापत, नीतू प्रजापत, मधु मेहरा, पिंकी मेहरा, मनीषा मेहरा, मिथलेश मेहरा, विष्णा प्रजापत, मीना बलाई सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Practical Examinations Held for Beauty Parlor and Tailoring Training; Results to be Released Next Week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli-behror, narayanpur, shri krishna education and rural development committee, vocational training, women empowerment, sewing training, beauty parlor training, practical exam, self-employment, rural women, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved