• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली कटौती की सूचना : कोटपूतली: मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 2 घंटे बंद रहेगी भैंसलाना और बिठलोदा फीडर की बिजली सप्लाई...रंगदारी के मामले में गिरफ्तारी

Power Outage Notice: Kotputli: Power supply to Bhainslana and Bithloda feeders will be shut down for two hours on Tuesday morning due to repair work. - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली। स्थानीय 220 केवी जीएसएस (GSS) पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते मंगलवार, 19 मई को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जीएसएस सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 07:30 बजे से 09:30 बजे तक 33 केवी भैंसलाना फीडर की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी। इस कटौती के कारण 33 केवी जीएसएस भैंसलाना और बिठलोदा के अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली उक्त समयावधि के लिए बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने आमजन से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य सुबह 07:30 बजे से पहले ही निपटा लें।
टोल प्लाजा हमला व रंगदारी मामला
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: रोडवाल टोल प्लाजा पर जानलेवा हमला कर 'मंथली' मांगने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, कुख्यात बदमाश सहित 4 गिरफ्तारनीमराना। अपराध और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाते हुए कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले और रंगदारी (मंथली) मांगने के मामले में एक बड़ी अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात बदमाश सहित कुल 4 मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बोलेरो और एक वरना कार (HR 21 M 3875) को भी जब्त कर लिया गया है।
यह बड़ी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नीमराना) सुरेश कुमार खींची व वृताधिकारी चारुल गुप्ता के सुपरविजन में नीमराना थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा की गई।
क्या था मामला? (15 मई की खौफनाक रात)
थानाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार, 15 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे रोडवाल टोल प्लाजा पर दो गाड़ियां आकर रुकीं। इनमें नीमराना थाने का हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ अंकित शूटर अपने 10-15 साथियों के साथ सवार था। बदमाशों ने आते ही टोल कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया और गाड़ियों से टक्कर मारकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
बदमाशों ने टोल बूथों में जमकर तोड़फोड़ की और शीशे चकनाचूर कर दिए। इस क्रूर हमले में टोल कर्मी अभिषेक शर्मा के सिर, मुंह और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। टोल मैनेजर भागीरथ सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मोनू ने टोल प्रबंधन से ₹50,000 प्रतिमाह की मंथली (रंगदारी) मांगी थी। बात न मानने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया और भागते समय बदमाश दोबारा धमकी देकर गए कि मंथली नहीं मिली तो अगली बार टोल बंद करवा देंगे या जान से मार देंगे।
हाईटेक तरीके से रेकी, हरियाणा तक दी दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल के हेड कांस्टेबल संदीप के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य खंगाले। साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस की दो विशेष टीमों ने बाबल, रेवाड़ी, भिवाड़ी और नारनौल (हरियाणा) सहित विभिन्न संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर गिरोह के मुख्य सरगनाओं को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:
मोनू उर्फ अंकित यादव उर्फ शूटर (निवासी रोडवाल, नीमराना) — मुख्य सरगना व हिस्ट्रीशीटर
धर्मवीर उर्फ आहू (उम्र 28 साल, निवासी डोहर खुर्द, नारनौल, हरियाणा) — कुख्यात बदमाश
केशव उर्फ सोनू (उम्र 24 साल, निवासी डोहर खुर्द, नारनौल, हरियाणा)
विश्रुत उर्फ विशू उर्फ शूटर (निवासी भिटेडा, बहरोड सदर)
दो फरार आरोपियों की तलाश जारी, टीमें मुस्तैद
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपियों रोहित (निवासी विजयसिंहपुरा) और संदीप उर्फ छोटू (निवासी मोहनपुर, हरियाणा) की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस जांबाज टीम को मिली सफलता:
प्रथम टीम: थानाधिकारी राजेश कुमार, उपनिरीक्षक दयाराम, एएसआई सत्यवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप (साइबर सेल), कांस्टेबल संदीप सिंह, पंकज, राजवीर, बृजेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल संतोष।
द्वितीय टीम: उपनिरीक्षक मनोहरलाल, एएसआई राकेश, कांस्टेबल पवन, योगेश, रामअवतार, बीरेंद्र सिंह, सुरेश, नवनीत, सतनाम और महिला कांस्टेबल सीमा।
पुलिस की अपील: कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि कोई भी अपराधी या असामाजिक तत्व किसी व्यापारी या आमजन से रंगदारी (मंथली) मांगता है, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Power Outage Notice: Kotputli: Power supply to Bhainslana and Bithloda feeders will be shut down for two hours on Tuesday morning due to repair work.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: power outage notice, kotputli, power supply, bhainslana, bithloda, feeders, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved