• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, कोमल प्रथम स्थान पर रही

Poster competition held to promote voter awareness, Komal takes first place - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। श्री धर्मचंद गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय, बहरोड़ में मंगलवार को मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी, कोटपूतली-बहरोड़ के दिशा-निर्देशानुसार ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ अभियान के तहत 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों, जिनका अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं हुआ है, का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष क्लस्टर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत महाविद्यालय में विशेष हेल्पडेस्क स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने ईएलसी मॉडल की मानव शृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा मतदान के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ईएलसी प्रभारी सज्जन सिंह यादव, डॉ. नीरू यादव, डॉ. संजू गर्ग, डॉ. नेहा राठौड़, विजय सिंह, सुनीता यादव, सपना लेखवानी, ब्रांड एंबेसडर करुण शर्मा, चेतना मुदगल, खुशी शर्मा, ईशिका, प्रीति, पीयूष सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Poster competition held to promote voter awareness, Komal takes first place
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: poster competition, promote voter awareness, komal takes, first place, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved