• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोहल्ला नयनसुख में अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस का छापा, लाखों का माल जब्त

Police raid illegal firecracker warehouse in Mohalla Nayan Sukh, seize goods worth lakhs of rupees - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित एक अवैध पटाखा गोदाम पर गुरुवार देर रात को कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए। कार्रवाई थानाधिकारी अंकित सामरिया और प्रशिक्षु आरपीएस पल्लवी गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिससे नयनसुख मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पटाखा व्यापारी ने किराए के मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण कर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला, जिसे बिना किसी सुरक्षा मानकों और नियमों के विपरीत तरीके से रखा गया था। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफएसएल टीम और दमकल विभाग को मौके पर बुलाया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस की कार्रवाई को देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस द्वारा पटाखों को जब्त करने की कार्रवाई देर रात से शुरू होकर सुबह तक जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षु आरपीएस पल्लवी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इस दौरान सब इंस्पेक्टर अंकित सांवरिया, एएसआई बाबूलाल, डीएसपी कार्यालय का स्टाफ और थाना पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर संभावित हादसों को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police raid illegal firecracker warehouse in Mohalla Nayan Sukh, seize goods worth lakhs of rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police raid, illegal firecracker, mohalla nayan sukh, बहरोड़-कोटपूतली, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved