• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नैतिक वकील को ही मिलता है सच्चा सम्मान

Only ethical lawyers receive true respect. - Kotputli-behrore News in Hindi

रैफल्स यूनिवर्सिटी में 8वें सुराना एंड सुराना लेबर लॉ मूट कोर्ट का सफल समापन नीमराना। रिको औद्योगिक क्षेत्र के जापानी ज़ोन में स्थित रैफल्स यूनिवर्सिटी, नीमराना में 8वीं सुराना एंड सुराना–रैफल्स लॉ स्कूल लेबर लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों—नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधीनगर, आईसीएफएआई जयपुर, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची समेत कई विश्वविद्यालयों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. जस्टिस मीना वी. गोम्बर, पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश एवं रैफल्स लॉ स्कूल की मुख्य संरक्षक रहीं। उन्होंने कहा कि “मूट कोर्ट प्रतियोगिताएँ विधि छात्रों के लिए न्यायिक प्रक्रिया की प्रयोगशाला हैं, जो उन्हें तर्क, प्रस्तुति और नैतिक मूल्यों के साथ एक संपूर्ण वकील बनाती हैं।”
सुराना एंड सुराना इंटरनेशनल अटॉर्नीज़ के प्रतिनिधि प्रीतम सुराना ने रैफल्स यूनिवर्सिटी के साथ इस शैक्षणिक सहयोग को “ज्ञान और न्याय की दिशा में प्रेरक साझेदारी” बताया। उन्होंने स्वर्गीय विनोद कुमार गोम्बर के सामाजिक योगदान को भी भावपूर्ण स्मरण किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जस्टिस सतीश शर्मा (सेवानिवृत्त), राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपने न्यायिक अनुभव साझा करते हुए कहा—
“वकालत में सच्ची प्रतिष्ठा धन से नहीं, बल्कि नैतिक आचरण से मिलती है। एक सच्चा वकील वही है जो दूसरों को तकलीफ़ नहीं देता और समाज में न्याय के साथ सद्भाव फैलाता है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हर दिन कम से कम एक व्यक्ति को खुश करने का संकल्प लें।”
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. एस. सांगवान ने प्रतिभागियों को बधाई दी और उनकी तार्किक क्षमता की सराहना की।डीन प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने प्रतियोगिता की शैक्षणिक गुणवत्ता और निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. संजय सक्सेना और संयोजक डॉ. मनीष अत्री सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Only ethical lawyers receive true respect.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: only, ethical, lawyers, receive, true respect, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved