• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर छात्राओं ने पौधे लगाकर गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

On the occasion of Guru Purnima, the students planted saplings and took blessings from the teachers. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में 101 पौधे लगाकर छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ नीलम यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा प्राचीन वैदिक परम्परा में गुरु शिष्य की परंपरा शिक्षा का आधार थी। गुरुकुल में शिक्षार्थियों को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर उनके जीवन को राष्ट्र व समाज निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाया जाता था। आज भी भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य की परंपरा सतत् जा रही है। गुरु अपने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और शिक्षा देकर उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर लेकर जाता है। आदिगुरु भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग का ज्ञान इसी दिन प्रदान किया था। इसी दिन महर्षि वेदव्यास की जन्म जयंती भी मनाई जाती है। गुरु पूर्णिमा पर्व पर छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव डॉ ओमप्रकाश यादव, जगबीर यादव, रामरतन सूद, करणसिंह यादव, सुधा वर्मा, पूजा लाम्बा, स्नेहलता यादव, ओमवीर यादव, पुनीत खंडेलवाल, अनिल प्रजापत, धरमवीर, सोनू, व समस्त छात्राएँ उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On the occasion of Guru Purnima, the students planted saplings and took blessings from the teachers.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guru purnima, teachers, बहरोड़, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved