• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया, लापरवाह कार्मिकों को नोटिस

Officials conducted a thorough review of polling stations, issued notices to negligent personnel. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। जिला निर्वाचन अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देशानुसार रविवार को विधानसभा क्षेत्र बहरोड़ में नियुक्त अधिकारियों ने मतदान केंद्रों और क्षेत्र का गहन पुनरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (एसडीओ) रामकिशोर मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 180 से 198 तक का निरीक्षण किया गया। पुनरीक्षण में लगे कार्मिकों को आवश्यक निर्देश देकर कार्य को गति प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका बर्डोद के मतदान केंद्रों पर स्थापित हेल्प डेस्क पर नियुक्त 4 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, तहसीलदार बहरोड़ राजेन्द्र मोहन ने राउमावि भगवाड़ी खुर्द के भाग संख्या 76 में बीएलओ को अनुपस्थित पाया, जिस पर 17 सीसी का नोटिस जारी किया गया।
नीमराना तहसीलदार विक्रम सिंह ने भी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति जानी। इसके अलावा तहसीलदार मांढण, नायब तहसीलदार गण्डाला और अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन की तैयारी पूर्णतः सुचारु रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officials conducted a thorough review of polling stations, issued notices to negligent personnel.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: officials, conducted, thorough, review, polling, stations, issued, notices, negligent, personnel, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved