• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमराना: बिचपुरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Neemrana: Free medical camp in Bichpuri, hundreds of villagers took advantage - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में E&H प्रीसीजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर फंड से नीमराना उपखंड के बिचपुरी ग्राम पंचायत में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बुधवार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला, जिसमें डेढ़ सौ से अधिक मरीजों को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार का लाभ मिला।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग और सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर हाई ब्लड प्रेशर, खून की जांच, ईसीजी, महिला एवं बाल स्वास्थ्य समेत विभिन्न बीमारियों का परीक्षण किया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम : डॉ. धारिका भटेज (MBBS, OBS – स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशुतोष सिंह (MBBS – सामान्य चिकित्सक), डॉ. लोकेश चौहान (पीडियाट्रिक्स विशेषज्ञ), डॉ. निशा सैनी (विशेषज्ञ चिकित्सक)
डॉक्टरों ने न केवल मरीजों की पुरानी रिपोर्ट्स का विश्लेषण किया बल्कि आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी निःशुल्क वितरित कीं।
कंपनी और प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में E&H प्रीसीजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अत्सुशी इकेदा
उपाध्यक्ष : मासातो
लेखा प्रमुख : आशीष खंडेलवाल
मानव संसाधन प्रमुख : तरुण कुमार
ग्राम पंचायत सरपंच : नरसिंह यादव
अन्य गणमान्य : रवि दत्त सहित सैकड़ों ग्रामीण
ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी यह पहल
ग्राम पंचायत सरपंच नरसिंह यादव ने कहा कि E&H प्रीसीजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neemrana: Free medical camp in Bichpuri, hundreds of villagers took advantage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neemrana, free, medical camp, bichpuri, hundreds, villagers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved