• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ड्यूटी पर जाने के लिए हाइवे पर खड़े कांस्टेबल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Neemrana. Constable standing on the highway to go on duty dies after being hit by an unknown vehicle - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। दिल्ली जयपुर नैशनल हाईवे 48 पर सोमवार दोपहर एक बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ।छुट्टी खत्म होने के बाद जयपुर ड्यूटी पर जा रहे राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल मोहित यादव नीमराना बस स्टेंड पर बस की प्रतीक्षा कर रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी टक्कर दी दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मोहित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के चाचा नीरज यादव ने बताया कि मोहित छुट्टी काटकर जयपुर ड्यूटी पर जा रहे थे। उनका छोटा भाई हिमांशु उन्हें नीमराना मोड तक बस में बैठाने आया था। हिमांशु के जाने के बाद बस का इंतजार करते समय यह हादसा हुआ। मोहित जयपुर में पिछले डेढ़ साल से पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता राजकुमार यादव (50) भी राजस्थान पुलिस में कोटकासिम में तैनात हैं। मोहित दो भाइयों में बड़े थे और अभी अविवाहित थे।
नीमराना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीमराना सीएचसी की मॉच्र्युरी में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neemrana. Constable standing on the highway to go on duty dies after being hit by an unknown vehicle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neemrana, constable, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved