• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीमसिंहपुरा में NABARD की LEDP प्रदर्शन इकाई का शुभारंभ, अधिकारियों ने किया अवलोकन

NABARD LEDP Demonstration Unit Inaugurated in Bhimsinhpura, Officials Inspect the Facility - Kotputli-behrore News in Hindi

नाबार्ड के DGM विजय राणा, AGM अमित किरडोलिया और DDM दीपक झाखड़ रहे मौजूद

नीमराना। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) जयपुर के सहयोग से युवा जागृति संस्थान (कोटपूतली-बहरोड़) द्वारा नीमराना ब्लॉक के भीमसिंहपुरा गांव में आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम (LEDP) के अंतर्गत निर्मित प्रदर्शन इकाई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड के डीजीएम विजय राणा, एजीएम अमित किरडोलिया और डीडीएम दीपक झाखड़ उपस्थित रहे। संस्था की ओर से युवा जागृति संस्थान के सीईओ डॉ. गोकुल चंद सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
अधिकारियों ने प्रदर्शन इकाई का अवलोकन किया और बताया कि नाबार्ड के LEDP कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और किसानों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। इस इकाई के माध्यम से लाभार्थियों को उद्यमिता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे स्थानीय स्तर पर ही अपना रोजगार स्थापित कर सकें।
डॉ. गोकुल चंद सैनी ने बताया कि संस्था नाबार्ड के सहयोग से क्षेत्र में लगातार आजीविका संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर बोर्ड का अनावरण भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NABARD LEDP Demonstration Unit Inaugurated in Bhimsinhpura, Officials Inspect the Facility
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nabard, ledp, demonstration, unit inaugurated, bhimsinhpura, officials, inspect, facility, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved