• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंडावर: जसाई गांव में रचा गया इतिहास, पहली बार जोड़े की कांवड़ से हुआ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

Mundawar : History Made in Jasai Village; First-Ever Joda Kanwar Ritual Performed for Lord Bholenath - Kotputli-behrore News in Hindi

हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर, सुख-समृद्धि की मांगी दुआएं मुंडावर/जसाई। सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबे मुंडावर क्षेत्र के जसाई गांव में मंगलवार को एक नया धार्मिक इतिहास रचा गया। गांव के इतिहास में पहली बार 'जोड़े की कांवड़' लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। जसाई ग्राम पंचायत के सरपंच ने पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और असीम श्रद्धाभाव के साथ यह कांवड़ बाबा भोलेनाथ को अर्पित की। कांवड़ अर्पित करने के साथ ही पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव', 'जय शिव शंभू' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। गांव में पहली बार जोड़े की कांवड़ आने को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।
सुख-समृद्धि की कामना: श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर गांव व क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाइचारे, खुशहाली और समृद्धि की सामूहिक प्रार्थना की।
गौरवपूर्ण अवसर: ग्रामीणों ने इस अनूठे धार्मिक आयोजन को जसाई गांव के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवमयी उपलब्धि करार दिया।
इस पावन अवसर पर गांव के कई वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे:
प्रमुख उपस्थित जन: शेरसिंह चौधरी, लीलाराम चौधरी, यादवेन्द्र उपाध्याय, डॉ. फुलसिंह चौधरी, पूर्व सरपंच रामकुमार, राजेन्द्र मास्टर, राजेन्द्र गुप्ता, विजेंद्र स्वामी, गुलजारी राम, वीरेंद्र चौधरी, रामस्वरूप, प्रसादी लाल, दयानन्द मास्टर, पुनीत कौशिक, ध्रुव गौड़, अश्वनी स्वामी, पूर्ण टेलर, मदन टेलर, बुधराम प्रजापत, विजय सैन, तेजपाल पटेल, सुरताराम चौधरी, वेदप्रकाश जांगिड़, रणसिंह पटेल, मुकेश पटेल, संजय चौधरी, कालाराम, हरिसिंह मीणा, रुपचंद योगी, उमेद चौधरी, जगत डॉक्टर, सम्मी सैन, जगत पटेल, जगदीश चौधरी, हुकम चौधरी एवं सुशील चौधरी सहित भारी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mundawar : History Made in Jasai Village; First-Ever Joda Kanwar Ritual Performed for Lord Bholenath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mundawar, history, made in jasai village, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved