• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमराना में एमएसएमई प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

MSME Training Camp Successfully Concludes in Neemrana - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। नीमराना रिको औद्योगिक क्षेत्र स्थित जापानी ज़ोन के एनआईआईटी यूनिवर्सिटी नीमराना में एमएसएमई, लघु उद्योग भारती इकाई नीमराना एवं एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य उद्यमियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोगों तथा प्रतिभागियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों, प्रबंधन कौशल एवं रोजगारोन्मुखी ज्ञान से सशक्त बनाना रहा। लघु उद्योग भारती नीमराना इकाई के अध्यक्ष शशांक भारद्वाज, सचिव सुनील कुमार जुनेजा एवं एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक गुरिंदर नाथ भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में उद्योग और शिक्षा के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक अनुभव के साथ भविष्य की संभावनाओं की स्पष्ट समझ मिल सकी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एमएसएमई विकास संस्थान के सहायक निदेशक गिरीश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंडावर उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, कोटपूतली-बहरोड़ अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी मोहनलाल मीणा तथा नीमराना पीएनबी बैंक के सीनियर मैनेजर पुष्पेंद्र फानन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर रैफल्स यूनिवर्सिटी अलाबार स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर गुरिंदर नाथ भारद्वाज, लघु उद्योग भारती नीमराना इकाई के सचिव सुनील कुमार जुनेजा, शर्लिन सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।
मंच संचालन एनआईआईटी यूनिवर्सिटी की स्पेशलिस्ट इंग्लिश लेक्चरर रतिका कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों को उद्योग, उद्यमिता एवं युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MSME Training Camp Successfully Concludes in Neemrana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: msme, training camp, successfully, concludes, neemrana, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved