• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटपूतली में जिला सैशन न्यायालय खुलने पर विधायक देवीसिंह शेखावत का हुआ सम्मान, अभिभाषक संघ ने जताया आभार

MLA Devi Singh Shekhawat honored on opening of District Session Court in Kotputli, Bar Association expressed gratitude - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली (राजस्थान)। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लंबे समय से लंबित जिला सैशन न्यायालय की मांग अब पूरी हो गई है। इस उपलब्धि के पीछे प्रमुख भूमिका निभाने वाले कोटपूतली विधायक देवीसिंह शेखावत का बुधवार को अपर जिला न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, निदेशकों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। अभिभाषक संघ ने बताया कि जिला सैशन न्यायालय की स्थापना को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। कलमबंद हड़ताल, धरना-प्रदर्शन और जनसमर्थन के माध्यम से अभिभाषक संघ ने प्रशासन पर दबाव बनाया। आंदोलन को कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र की जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी भरपूर समर्थन मिला। संघ के अनुसार, इस जनहित के मुद्दे को आगे बढ़ाने में विधायक देवीसिंह शेखावत ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल अभिभाषकों की हड़ताल समाप्त करवाने के लिए आश्वासन दिया, बल्कि इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यपाल और विधानसभा में भी इस विषय को जोरदार तरीके से उठाया।
विधायक शेखावत को लगातार हंसराज पटेल और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भी सहयोग मिला, जिससे यह मांग प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष रखी जा सकी।
अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालय की स्थापना से कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के हजारों नागरिकों को न्याय के लिए जयपुर या अलवर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। न्यायिक प्रणाली में स्थानीय स्तर पर तेजी आएगी और वादियों को न्याय सुलभ होगा।
कार्यक्रम में स्थानीय अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत कर आभार जताया। साथ ही जनहित में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा दोहराई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Devi Singh Shekhawat honored on opening of District Session Court in Kotputli, Bar Association expressed gratitude
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla, devi singh shekhawat, district session court, kotputli, bar association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved