• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ द्वारा सैन समाज के बारे में की गई अभद्र भाषा के विरोध में सैन समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Members of the Sain Community Submit Memorandum to the Chief Minister in Protest Against - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। श्री सैन समाज समिति बहरोड़ अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबा बालकनाथ द्वारा हाल ही में अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान एक अधिकारी (jen) को गलत शब्दों का प्रयोग किया गया। उन्होंने उक्त अधिकारी से कहा सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते हुए अपमानजनक "तू जेन है या नाई है"। इस प्रकार की टिप्पणी से सम्पूर्ण सैन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। यह कथन न केवल एक अधिकारी का अपमान है, बल्कि एक पूरे समाज को नीचा दिखाने का प्रयास है। यह बयान सार्वजनिक मंच एवं कैमरे के सामने दिया गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा, जिससे हमारे समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सैन समाज एक सम्मानित एवं परिश्रमी समाज है, जो वर्षों से समाज सेवा एवं अपनी मेहनत से जीवनयापन करता आया है। इस प्रकार की तुलना करके समाज को अपमानित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि एवं संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से इस प्रकार की भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
इस घटना से यह प्रतीत होता है कि उक्त विधायक की सोच सैन समाज के प्रति नकारात्मक एवं अपमानजनक है। उनके इस बयान से समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है तथा सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान हुआ है।
तिजारा विधायक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए़ ।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में किसी भी समाज के सम्मान के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ न हो।
अध्यक्ष सुनील कुमार सैन,उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सैन,कोषाध्यक्ष राधेश्याम सैन,सचिव सुभाष,उप कुल सचिव पवन कुमार ऑडिटर अभयसिंह,सलाहकार रामानन्द, विजय कुमार सैन, राकेश कुमार, नंदकिशोर सैन, संदीप कुमार सैन, महेश कुमार सैन, अभय कुमार सहित सैन समाज के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Members of the Sain Community Submit Memorandum to the Chief Minister in Protest Against
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sain community, submit memorandum, chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved